facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹1000 के पार जाएगा ये PSU Bank Stock! Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, बंपर मुनाफे के लिए BUY की सलाह

Advertisement

ब्रोकरेज कंपनियों ने पीएसयू बैंक पर अपने टारगेट प्राइस को थोड़ा कम कर दिया है। हालांकि, ज्यादातर ब्रोकरेज ने एसबीआई पर अपनी रेटिंग को 'BUY' पर बरकरार रखा है।

Last Updated- February 07, 2025 | 12:17 PM IST
Banking Stocks

PSU Bank Stock: देश के सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक का दिसंबर तिमाही में प्रदर्शन मिलाजुला रहा। कम क्रेडिट लागत की वजह से बैंक की इनकम एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक रही। जबकि कमजोर नेट इंटरेस्ट इनकम के कारण मुख्य ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस अनुमान के मुताबिक नहीं रहा। इसके चलते ब्रोकरेज कंपनियों ने पीएसयू बैंक पर अपने टारगेट प्राइस को थोड़ा कम कर दिया है।

हालांकि, ज्यादातर ब्रोकरेज ने एसबीआई पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। दोपहर 12 बजे एसबीआई का शेयर बीएसई (BSE) पर लगभग 1 फीसदी की गिरावट लेकर 745 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Motilal Oswal: टारगेट प्राइस 925| रेटिंग BUY| अपसाइड 23%

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एसबीआई पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 925 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह स्टॉक भविष्य में 23% का रिटर्न दे सकता है। एसबीआई के शेयर गुरुवार (6 फरवरी) को 752 रुपये के भाव पर बंद हुए।

स्टॉक की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले कुछ समय से इस पर दबाव देखा जा रहा है। पिछले एक महीने में यह लगभग 5% टूट गया है। बीते तीन महीने में इसमें 13% से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले एक साल की तुलना में स्टॉक 10% ऊपर चल रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 912 रुपये जबकि 52 वीक लो 678 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 6,64,348 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज के अनुसार, दिसंबर तिमाही में बैंक की क्रेडिट ग्रोथ अच्छी रही। हालांकि, इनसिक्योर्ड बुक (एक्सप्रेस क्रेडिट) में धीमी वृद्धि देखी गई। इसके अलावा जमा वृद्धि मामूली रही, जबकि सीएएसए वृद्धि दबाव में रही।

Nuvama: टारगेट प्राइस 1026| रेटिंग BUY| अपसाइड 36%

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने भी पीएसयू बैंक स्टॉक एसबीआई को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1026 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से शेयर भविष्य में 36% तक का जोरदार रिटर्न दे सकता है।

IIFL Capital: टारगेट प्राइस 870| रेटिंग BUY| अपसाइड 16%

ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल कैपिटल ने एसबीआई पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 870 रुपये रखा है। इस तरह स्टॉक लॉन्ग टर्म में 16% का रिटर्न दे सकता है।

HDFC Institutional Equities: टारगेट प्राइस 1050| रेटिंग BUY| अपसाइड 40%

एचडीएफ़सी इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एसबीआई पर अपनी BUY रेटिंग को रिटेन किया है। साथ ही स्टॉक पर 1050 रुपते का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह एसबीआई का शेयर लॉन्ग टर्म में 40% का तगड़ा रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, एसबीआई की जमा वृद्धि दिसंबर तिमाही में थोड़ी नरम रही। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएएसए रेश्यो गिरकर 37.6 प्रतिशत हो गया। एसेट की क्वालिटी में और सुधार हुआ है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेजीस ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement