facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

3 दिन में ₹844 चढ़ गया ये शेयर, निवेशकों की लगी लॉटरी; छह महीने में 150% चढ़ चुका है भाव

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनी बीएसई लिमिटेड को भी टॉप पिक बनाया है और 6500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- January 16, 2025 | 4:09 PM IST
Stocks To watch today

Bse Share Price: बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) लिमिटेड के शेयर गुरुवार के इंट्रा-डे ट्रेड में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 4% तक चढ़कर 6030.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में एक्सचेंज और डेटा प्लेटफॉर्म कंपनी का शेयर 17% चढ़ा है। यह स्टॉक 20 दिसंबर, 2024 को अपने पिछले रिकॉर्ड हाई लेवल 5838 रुपये के पार चला गया है।

पिछले छह महीनों में बीएसई का मार्केट कैप (Mcap) 2,371.40 रुपये के स्तर से दोगुना से ज्यादा या 154 प्रतिशत बढ़ गया है। इसकी तुलना में इस दौरान निफ्टी50 (Nifty50) 5.2 प्रतिशत नीचे चल रहा है।

कंपनी के शेयर प्राइस में तेज उछाल से कंपनी का मार्केट कैप पहली बार 80,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार (16 जनवरी) को दोपहर 3:15 बजे बीएसई लिमिटेड का मार्केट कैप 81,202 करोड़ रुपये था।

BSE: टारगेट प्राइस 6500| रेटिंग BUY| अपसाइड रिटर्न 20%|

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनी बीएसई लिमिटेड को भी टॉप पिक बनाया है और 6500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है। कंपनी के शेयर मंगलवार (14 जनवरी) को एनएसई पर 283 रुपये या 5.50% चढ़कर 5,440 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। हालांकि, तब से कंपनी के शेयर 10% से ज्यादा चढ़ चुके है। इस तरह मौजूदा भाव से शेयर 8% का और रिटर्न दे सकते है।

स्टॉक की परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो पिछले एक महीने में यह लगभग 6% चढ़ गया है। पिछले छह महीने में स्टॉक ने 152.80% का जोरदार रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में यह 160% चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 6030 रुपये जबकि 52 वीक लो 1941 रुपये है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि FY26/FY27 में प्रीमियम-टू-नोशनल टर्नओवर रेश्यो बेहतर होकर 12bp/13bp हो जाएगा। इससे बीएसई लिमिटेड का रेवेन्यू बढ़ेगा। कम रेगुलेटरी और क्लीयरिंग कॉस्ट से प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ेगी। इसके उलट स्टार एमएफ प्लेटफॉर्म में स्थिर गति और को-लोकेशन सर्विसेज के पैमाने में वृद्धि से बीएसई को ग्रोथ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement