facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दो हिस्सों में ​स्पिल्ट होगा ये SmallCap Jewellery Stock, फेस वैल्यू, शेयर प्राइस पर क्या होगा असर? नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

बाजार की हाल की गिरावट में यह स्मालकैप शेयर भी अच्छा-खासा करेक्ट हुआ है। तीन महीने में स्टॉक करीब 25 फीसदी टूटा है। मंगलवार (21 जनवरी) को शेयर में सुस्त शुरुआत हुई।

Last Updated- January 21, 2025 | 1:05 PM IST
Stock Split
Representational Image

Senco Gold Stock Split: जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी सेन्को गोल्ड (Senco Gold) का शेयर दो हिस्सों में​ ​स्प्लिट होने जा रहा है। कंपनी बोर्ड 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को पहले ही मंजूरी दे चुका है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 31 जनवरी 2025 तय की गई है। बाजार की हाल की गिरावट में यह स्मालकैप शेयर भी अच्छा-खासा करेक्ट हुआ है। तीन महीने में स्टॉक करीब 25 फीसदी टूटा है। मंगलवार (21 जनवरी) को शेयर में सुस्त शुरुआत हुई।

Senco Gold: स्टॉक स्प्लिट का क्या होगा असर

सेन्को गोल्ड के स्टॉक ​स्प्लिट होने के बाद स्टॉक की फेस वैल्यू आधी रह जाएगी। फिलहाल, शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति इ​क्विटी शेयर है, जो स्प्लिट के बाद 5 रुपये प्रति इ​क्विटी शेयर रह जाएगी। 31 जनवरी 2025 (रिकॉर्ड डेट) तक सेन्को गोल्ड के जो शेयर धारक होंगे, वे 1:2 स्टॉक स्प्लिट के लिए पात्र होंगे। इसका मतलब कि शेयरधारकों के एक स्‍टॉक दो हो जाएंगे और उनकी फेस वैल्‍यू आधी रह जाएगी. साथ ही साथ शेयर का प्राइस भी उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाएगा।

स्टॉक स्प्लिट के जरिए शेयरहोल्डर्स का बेस बढ़ाने और शेयर को निवेशकों को खासकर रिटेल निवेशकों के लिए ज्यादा सुलभ बनाने की योजना है. यह स्‍टॉक स्प्लिट कंपनी की सदस्यता और नियामकीय मंजूरी के बाद तीन महीने के भीतर पूरा हो जाएगा. बता दें, कंपनी Senco Gold & Diamonds ब्रांड के प्रोडक्ट बेचती है। फिलहाल कंपनी देश के 16 राज्यों में मौजूदा है और इसके 150 से ज्यादा शोरूम्स हैं।

Senco Gold: कैसी है शेयर की चाल

सेन्को गोल्ड के स्टॉक मूवमेंट की बात करें, तो हाल की मार्केट गिरावट में यह शेयर अच्छा खासा करेक्ट हुआ है। बीते 3 महीने में स्टॉक 25 फीसदी टूटा है। जबकि अपने 52 हफ्ते के हाई (1,544 रुपये) से शेयर में करीब 34 फीसदी करेक्शन आया है। शेयर का 52 हफ्ते का लो 685 रुपये है। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 8,335 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement