facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q1 में घट गया इस रेलवे कंपनी का मुनाफा, लेकिन शेयर ने पकड़ी रफ्तार; 5% उछल गया भाव

Advertisement

Titagarh Rail Systems: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 54% घटकर ₹30.86 करोड़ रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹67.01 करोड़ था।

Last Updated- August 12, 2025 | 11:52 AM IST
Railway Stocks

Titagarh Rail Systems share: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को शुरूआती कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बीएसई पर 818 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। सुबह 11:10 बजे कंपनी के शेयर 2.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर 792.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.12 फीसदी गिरकर 80,506 पर कारोबार कर रहा था।

Titagarh Rail Systems Q1 results

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार (Y-o-Y) पर 54 फीसदी घटकर 30.86 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 67.01 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू भी घटकर 679.3 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि एक साल पहल यह 903.05 करोड़ रुपये था।

कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश चौधरी ने एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उत्पादन में आई गिरावट महज एक मामूली गिरावट है। भारतीय रेलवे की तरफ से पिछले सप्ताहों में व्हीलसेट सप्लाई में सुधार के कारण कंपनी पहले ही सुधार शुरू कर चुकी है तथा कंपनी वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में सामान्य उत्पादन पर वापस आ सकेगी।”

इसके अलावा, रेल व्हील फैक्ट्री, बैंगलोर से व्हीलसेट की बेहद कम आपूर्ति के कारण कंपनी का वैगन डिस्पैच 1628 रहा, जो अब सामान्य हो गया है। हालांकि, कंपनी को विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में हुए उत्पादन नुकसान की भरपाई शेष तिमाहियों में वित्त वर्ष 2025 में वितरित 9431 वैगनों के अनुरूप हो जाएगी। इस अवधि के दौरान बुक किए गए नए ऑर्डर 2,469 करोड़ रुपये के थे। इससे जॉइंट वेंचर में हिस्सेदारी समेत कुल ऑर्डर बुक 26,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: TCS से लेकर टेक महिंद्रा तक IT कंपनियों का मार्केट वैल्यू 24% गिरा, AI ने फीकी की सेक्टर की चमक

Titagarh Rail Systems: क्या करती है कंपनी?

टीटागढ़ एक मोबिलिटी सोल्यूशन प्रोवाइडर है। इसके कारखाने पश्चिम बंगाल और राजस्थान में स्थित हैं। कंपनी यात्री और मालगाड़ी प्रणालियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा का काम करती है। टीटागढ़ अत्याधुनिक परिवहन समाधान तैयार करने में माहिर है, जिसमें अर्ध-उच्च गति वाली ट्रेनें, शहरी मेट्रो, यात्री डिब्बे, प्रणोदन उपकरण और विशेष वैगनों समेत विभिन्न प्रकार के वैगन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement