facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Top 5 Stock Picks: हफ्ते भर में बनेगा तगड़ा मुनाफा! एक्सपर्ट ने इन 5 स्टॉक्स पर जताया भरोसा, नोट कर लें टारगेट्स, स्टॉपलॉस

Advertisement

Top 5 Stock Picks: बाजार गिरावट के बावजूद इस हफ्ते इन 5 दमदार स्टॉक्स में निवेश से बन सकता है तगड़ा मुनाफा।

Last Updated- August 02, 2025 | 11:16 AM IST
Stock to buy
Representative Image

Top 5 Stock Picks: पिछले हफ्ते रुपये में गिरावट देखने को मिली। रुपया 0.88% टूटकर 87.21 के स्तर पर बंद हुआ। डॉलर की मजबूती और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयात पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले से रुपये पर दबाव बना। इसके साथ ही शेयर बाजार में गिरावट ने भी रुपये को कमजोर किया।

निफ्टी 1.09% गिरकर 24,565 के स्तर पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां हफ्ता है जब निफ्टी में गिरावट आई। सेंसेक्स भी 1.06% टूटकर 80,599 के स्तर पर बंद हुआ।

Also Read: PM’s Internship Scheme: युवाओं के लिए सीखने का सुनहरा मौका, लेकिन कई चुनौतियां भी

बाजार में गिरावट के बीच, Ya Wealth Global Research के डायरेक्टर अनुज गुप्ता के मुताबिक इस हफ्ते के लिए 5 स्टॉक निवेश के लिए अच्छे रह सकते हैं–

1. जियो फाइनेंशियल (JIO Fin)

पिछले हफ्ते शेयर 5.86% चढ़कर 329.50 पर बंद हुआ। ट्रेंड पॉजिटिव है। 320-325 के आसपास खरीदें, स्टॉपलॉस 304 रखें और 360-370 का टारगेट रखें।

2. आईटीसी (ITC)

शेयर 1.72% बढ़कर 416.45 पर बंद हुआ। कंपनी का Q1FY26 मुनाफा 3.21% बढ़कर ₹5,343.41 करोड़ रहा। 405-410 के आसपास खरीदें, स्टॉपलॉस 398 और टारगेट 428-435 रखें।

3. एशियन पेंट्स (Asian Paints)

शेयर 4.06% चढ़कर 2,431 पर बंद हुआ। हाल में खरीदारी के साथ वॉल्यूम बढ़े हैं, जो मजबूती का संकेत है। 2,410-2,420 के आसपास खरीदें, स्टॉपलॉस 2,368 और टारगेट 2,480-2,500 रखें।

4. सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy)

शेयर 7.06% बढ़कर 65.95 पर बंद हुआ। कंपनी को 381 मेगावॉट का ऑर्डर मिला है और अब यह F&O सेगमेंट में शामिल हो गई है। 62-64 के आसपास खरीदें, स्टॉपलॉस 58 और टारगेट 70-74 रखें।

5. हुंदै (Hyundai)

शेयर 3.90% बढ़कर 2,181 पर बंद हुआ। जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री 60,073 यूनिट रही, जिसमें क्रेटा की बड़ी भूमिका रही। 2,150-2,160 के आसपास खरीदें, स्टॉपलॉस 2,090 और टारगेट 2,240-2,250 रखें।

*डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह एक्सपर्ट ने दी है। शेयर बाजार में ट्रेडिंग या निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श जरूर कर लें।

Advertisement
First Published - August 2, 2025 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement