facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tractor stocks: असमान बारिश से थम सकती है ट्रैक्टर शेयरों की रफ्तार

Advertisement

M&M ने जुलाई में घरेलू बाजार में 24,168 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि है

Last Updated- August 18, 2023 | 10:26 PM IST
Tractor

ट्रैक्टर निर्माताओं के शेयरों ने पिछले तीन महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है, क्योंकि खरीफ बोआई में तेजी आई है और वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान इन कंपनियों का एबिटा सुधरने से धारणा मजबूत हुई है।

एसीई इ​क्विटी के आंकड़े से पता चलता है कि शेयर बाजारों पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम), एस्कॉर्ट्स कुबोटा और वीएसटी टिलर्स जैसे शेयरों में तीन महीनों के दौरान 36 प्रतिशत तक की तेजी आई, जबकि सेंसेक्स में इस अव​धि में 5.7 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई।

आनंद राठी इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज में शोध विश्लेषक मुमुक्ष मंडलेशा के अनुसार, जुलाई से बारिश में सुधार और खरीफ रकबे में तेजी से उस महीने ट्रैक्टर बिक्री को मदद मिली।

एमऐंडएम ने जुलाई में घरेलू बाजार में 24,168 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बीच एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पिछले महीने बिक्री में सालाना आधार पर 9.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। विश्लेषकों का मानना है कि पूरे देश में असमान बारिश की वजह से इन शेयरों में मौजूदा तेजी पर विराम लग सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल मार्केट्स की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 11 अगस्त तक, द​​क्षिण पेनिनसुला और पूर्वी क्षेत्रों में असमान बारिश बरकरार है, जबकि उत्तरी और मध्य भारत में सामान्य बारिश हुई है।

दीर्घाव​धि वृद्धि पर प्रभाव नहीं

हालांकि बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इस सेगमेंट की दीर्घाव​धि ढांचागत वृद्धि अनाज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की वजह से मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा, मॉनसून में सुधार, पर्याप्त जलाशय स्तर और उपभोक्ता ऋण उपलब्धता से भी परिदृश्य को मदद मिल सकती है।

सैमको सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषक पारुल शर्मा ने कहा, ‘त्योहारी सीजन और फसल कटाई सत्र नजदीक होने से ट्रैक्टर उद्योग सकारात्मक परिदृश्य की ओर बढ़ रहा है। हम एमऐंडएम और ऐस्कॉर्ट्स कुबोटा पर सकारात्मक बने हुए हैं।’

नई पेशकशों से मदद

विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा, इन कंपनियों द्वारा कई नई पेशकशों से भी कृ​षि उपकरण सेगमेंट को कुछ मदद मिल सकती है।

अगले तीन साल में ट्रैक्टर बिक्री दोगुनी करने के प्रयास में एमऐंडएम ने 15 अगस्त को द​क्षिण अफ्रीका के केपटाउन में ओजेए प्लेटफॉर्म शुरू किया। इसे उत्तर अमेरिका, आसियान, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, यूरोप और सार्क क्षेत्र में भी पेश किया जाएगा। वीएसटी टिलर्स ने भी 9 अगस्त को सीरीज-9 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर पेश किए।

इसके अलावा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कहा है कि वह अगले तीन महीनों के दौरान फार्मट्रैक सीरीज में अपने प्रमुख मॉडलों में से एक को पेश करेगी।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement