facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बने ट्रांसफॉर्मर कंपनी के शेयर, 8% तक उछला भाव; एक साल में 227% दिया रिटर्न

Advertisement

ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसे गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (GETCO) से 726 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

Last Updated- March 17, 2025 | 12:44 PM IST
Stocks

Transformers and Rectifiers Share Price: ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (Transformers and Rectifiers) के शेयर सोमवार को इंट्राडे में बीएसई पर 8 फीसदी तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक बड़ा आर्डर मिलने के बाद आया है।

ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसे गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (GETCO) से 726 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी को ये ऑर्डर ऑटो ट्रांसफॉर्मर्स और बस रिएक्टर्स की सप्लाई के लिए मिले हैं। कंपनी के रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यह काम लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी होने की तारीख से 18 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह ऑर्डर सामान्य कारोबारी गतिविधियों का हिस्सा है और इससे संबंधित पक्ष लेन-देन (related party transactions) के अंतर्गत नहीं आता है। इस डील से कंपनी को ऊर्जा ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स शेयर हिस्ट्री

ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर पिछले एक महीने में 10.10% चढ़ चुके हैं। हालांकि, पिछले तीन महीने में शेयर 190% गिर चुका है। वहीं, छह महीने में शेयर 75% चढ़ा है। जबकि एक साल में स्टॉक ने 227% और बीते दो साल में 363% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement