facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में दो दिनों की गिरावट थमी, सेंसेक्स 403 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,600 के ऊपर बंद

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 6:06 PM IST
Share Market

खुदरा महंगाई के 11 माह में पहली बार छह फीसदी के स्तर से नीचे आने से उत्साहित स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई और दोनों प्रमुख सूचकांक अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 62,533.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 437.35 अंक तक उछाल दर्ज किया गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 110.85 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 18,608 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे।

Top Losers

नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

International Indices

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाभ में बंद हुए थे। विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में खुदरा महंगाई के आंकड़े छह फीसदी के नीचे आने से निवेशक उत्साहित दिखे। नवंबर में खुदरा महंगाई 5.88 फीसदी रही है जो पिछले 11 माह का निचला स्तर है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 फीसदी चढ़कर 79.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 138.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement