facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI का झटका: उज्जीवन का यूनिवर्सल बैंक बनने का आवेदन लौटा, शेयर करीब 6% लुढ़का

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने आवेदन लौटाते हुए कहा कि बैंक को अब तक हुई प्रगति के बावजूद अपने ऋण बहीखाते में और अधिक विविधता लाने की आवश्यकता है

Last Updated- April 15, 2026 | 10:36 PM IST
Ujjivan Small Finance Bank

उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक के शेयर में बुधवार को 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। यह गिरावट तब आई जब बैंक ने सोमवार को एक्सचेंजों को सूचित किया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने यूनिवर्सल बैंक में तब्दील किए जाने के लिए सौंपे गए उसके आवेदन को लौटा दिया है। हालांकि, बैंक के शेयर में आई गिरावट काफी हद तक कम हुई आ​खिर में यह बीएसई पर 3 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.53 रुपये पर बंद हुआ।

केंद्रीय बैंक ने आवेदन लौटाते हुए कहा कि बैंक को अब तक हुई प्रगति के बावजूद अपने ऋण बहीखाते में और अधिक विविधता लाने की आवश्यकता है। केंद्रीय बैंक ने बैंक को अधिक विविध ऋण पोर्टफोलियो के बाद फिर से आवेदन करने की सलाह दी है।

बैंक ने फरवरी 2025 में यूनिवर्सल बैंक में तब्दील होने के लिए आवेदन दिया था। इस तरह का आवेदन करने वाले तीन स्मॉल फाइनैंस बैंकों में उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक और जन स्मॉल फाइनैंस बैंक शामिल थे। जहां एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक को पिछले साल आरबीआई से मंजूरी मिल गई और इस समय वह बदलाव की प्रक्रिया में है, जबकि जना स्मॉल फाइनैंस बैंक के आवेदन को केंद्रीय बैंक ने लौटा दिया है।

आरबीआई के नियमों के अनुसार सिर्फ सूचीबद्ध एसएफबी ही यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके लिए उन्हें 1,000 करोड़ रुपये की न्यूनतम नेटवर्थ पात्रता पूरी करनी होगी, उनका अनुसूचित बैंक का दर्जा होना चाहिए और उनके संचालन का कम से कम पांच साल का संतोषजनक ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए। इसके अलावा, वे लगातार लाभ में होने चाहिए, पिछले दो वित्त वर्षों में सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां 3 प्रतिशत से कम और शुद्ध एनपीए 1 प्रतिशत से कम होना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 15, 2026 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement