Ujjivan SFB Stock: उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक (UJSFB) को यूनिवर्सल बैंक बनने की दिशा में फिलहाल झटका लगा है। RBI ने बैंक के आवेदन को वापस कर दिया है और कहा है कि बैंक को अपने लोन पोर्टफोलियो में और ज्यादा विविधता लानी होगी। हालांकि, RBI ने बैंक के प्रयासों को सराहा है और साफ संकेत दिया है कि बेहतर पोर्टफोलियो बैलेंस दिखाने के बाद बैंक दोबारा आवेदन कर सकता है। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) का कहना है कि RBI का यह फैसला सिर्फ शॉर्ट टर्म झटका है। लंबी अवधि की ग्रोथ पर इसका बड़ा असर नहीं है। ऐसे में इस शेयर में निवेश का मौका है।
ब्रोकरेज फर्म ने Ujjivan SFB पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 74 रुपये रखा है। बुधवार को शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 58.53 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 26 फीसदी का तगड़ा अपसाइड दिखा सकता है।
ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक की तैयारी मजबूत है। बैंक लगातार MFI (माइक्रोफाइनेंस) लोन पर निर्भरता घटा रहा है। सिक्योर्ड लोन का हिस्सा FY24 के 30% से बढ़कर FY26 में करीब 49% हो गया है। FY30 तक इसे 65-70% तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके अलावा, बैंक अन्य सभी जरूरी मानकों जैसे पूंजी (capital), मुनाफा (profitability), एसेट क्वालिटी को लेकर मजबूत स्थिति में है।
Q4 में बैंक की परफॉर्मेंस शानदार रही है। लोन डिस्ट्रब्यूशन में 31% सालाना बढ़ोतरी आई है। नॉन-MFI लोन में तेज ग्रोथ करीब 42% दर्ज की गई। डिपॉजिट में सालाना आधार पर 16% का इजाफा हुआ है। CASA रेशियो बढ़कर 28.6% और एसेट क्वॉलिटी में सुधार है। ग्रॉस NPA घटकर 2.27% पर आ गया है।
Also Read | Energy Stock: एक साल में 40% दौड़ा, दमदार आउटलुक पर ब्रोकरेज बुलिश; कहा – अभी 28% और चढ़ेगा
ब्रोकरेज का मानना है कि RBI का फैसले से शॉर्ट टर्म में निवेशकों का सेंटीमेंट भले ही प्रभावित हो सकता है लेकिन बैंक के फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत ग्रोथ, और सुधरता पोर्टफोलियो बैंक को आगे बूस्ट देंगे। इन सबके चलते यह स्टॉक मध्यम अवधि में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)