facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीमेंट कंपनी ने 2400% डिविडेंड का किया एलान, Q4 में 20% उछला मुनाफा; आय भी 12% बढ़ी

Advertisement

Dividend Stock: निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 240 रुपये का विशेष डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड भुगतान है।

Last Updated- April 27, 2026 | 4:22 PM IST
Dividend

Dividend Stock: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी का नेट मुनाफा सालाना आधार पर 20.17 प्रतिशत बढ़कर 2,982.76 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आय 11.86 प्रतिशत बढ़कर 25,799.47 करोड़ रुपये रही। तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर पर 2400 प्रतिशत डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

कंपनी का इंटीग्रेटिड नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में बढ़कर 2,982.76 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल की समान अवधि में 2,482.04 करोड़ रुपये था। बेहतर ऑपरेशनल एफ़िश्यंसी और कॉस्टिंग में नियंत्रण के चलते कंपनी की कमाई में इजाफा हुआ। परिचालन से आय 25,799.47 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 23,063.32 करोड़ रुपये थी। यह बढ़ोतरी मजबूत मांग, बेहतर बिक्री मात्रा और बाजार में स्थिर कीमतों के चलते दर्ज की गई।

2400% डिविडेंड का एलान

अल्ट्राटेक सीमेंट के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 240 रुपये का विशेष डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड भुगतान है। हालांकि, कंपनी ने एलिजिबिल्टी तय करने की फिलहाल रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है। साथ ही इसे वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि अगले तीन वर्षों में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश किया जाएगा। इसके जरिए कंपनी की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता सालाना 24 करोड़ टन से अधिक हो जाएगी। वर्तमान में यह क्षमता 20 करोड़ टन प्रति वर्ष के स्तर को पार कर चुकी है।

Also Read | Steel Sector: चीन के बाद भारत बन रहा स्टील डिमांड का इंजन, ब्रोकरेज ने बताए टॉप स्टॉक्स

कंपनी का केबल और तार कारोबार भी तय समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है। आवश्यक ऑर्डर दिए जा चुके हैं, परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य जारी है और प्रबंधन टीम पूरी तरह सक्रिय है। इस कारोबार को वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक शुरू करने की योजना है। भारत के बाहर के कारोबार को छोड़कर, कंपनी की घरेलू ग्रे सीमेंट बिक्री सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 4.201 करोड़ टन रही।

Advertisement
First Published - April 27, 2026 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement