facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेमौसम बारिश से ठंडे पड़े कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर; AC, फ्रिज की मांग घटी

Advertisement

विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में consumer durables stocks में कमजोरी बनी रहेगी

Last Updated- July 09, 2023 | 7:09 PM IST
Consumer Durables

बेमौसम बारिश की वजह से इस साल गर्मी के मौसम में कूलिंग उत्पादों की बिक्री उत्साहजनक नहीं रहने से इस क्षेत्र की कुछ कंपनियों के शेयर मार्च की अपनी ऊंचाई से काफी नीचे आ गए हैं।

वोल्टास, सिंफनी, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, जॉन कंट्रोलिस-हिताची एयर कंडीशनिंग और क्रॉम्पटन ग्रीव्स जैसी पंखा और एयर कंडीशनर (AC) निर्माताओं के शेयर मार्च से 6-24 प्रतिशत नीचे आए हैं। मार्च के बाद से ही गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है।

तुलनात्मक तौर पर सेंसेक्स में 10 प्रतिशत तक की तेजी आई है। हालांकि ब्लू स्टार और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया जैसे कुछ शेयर तेजी दर्ज करने में सफल रहे हैं, लेकिन समान अव​धि के दौरान बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स (BSE Consumer Durables index) द्वारा दर्ज 15.1 प्रतिशत प्रतिफल के मुकाबले उनका प्रदर्शन फीका बना हुआ है।

विश्लेषकों का मानना है कि अल्पाव​धि में इन शेयरों में कमजोरी बनी रहेगी, क्योंकि कम बिक्री से कंपनियां वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में अपने आय अनुमानों को पूरा नहीं कर पाएंगी। हालांकि उनका मानना है कि निवेशकों को गिरावट पर इन शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

वेंचुरा सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विनीत बोलिंजकार ने कहा, ‘रुक रुक कर हो रही बारिश और मॉनसून की शुरुआत के साथ ये शेयर कमजोर प्रदर्शन कर सकते हैं, क्योंकि एयर कंडीशनर और अन्य उत्पादों की मांग प्रभावित हो सकती है। इस वजह से पहली तिमाही का परिणाम कमजोर रहेगा, लेकिन दीर्घाव​धि नजरिये के साथ गिरावट पर ये शेयर खरीदे जा सकते हैं।’

जियोजित फाइनैं​शियल सर्विसेज में मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने भी निवेशकों को लंबी अव​धि के नजरिये से इन शेयरों में निवेश से जुड़े रहने का सुझाव दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि मौजूदा समय में शेयरों पर सिर्फ अल्पाव​धि चुनौतियों का असर दिख रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, गर्मी के उत्पादों (एसी, कूलर, पंखे और रेफ्रिजरेटर) की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले अप्रैल-मई के बीच 20-30 प्रतिशत घटी, खासकर उत्तर भारत के क्षेत्रों में यह गिरावट दर्ज की गई, जिनका कंपनियों की कुल बिक्री में 35-40 प्रतिशत योगदान है।

इस सीजन में समर अप्लायंसेज के लिए उद्योग ने 20-25 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि का अनुमान जताया था। उनका कहना है कि सुस्त ग्रामीण मांग से भी डिस्क्रेशनरी खर्च प्रभावित हुआ है, लेकिन मॉनसून समाप्त होने और त्योहारी सीजन शुरू होने पर बिक्री में फिर से तेजी दिखेगी।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही

विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही का राजस्व कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों के लिए कमजोर बना रहेगा। 2022 की अक्टूबर-दिसंबर अव​धि भी सुस्त रही थी।

दौलत कैपिटल के अनुसार सूचीबद्ध क्षेत्र से वोल्टास और ब्लू स्टार द्वारा प्रतिकूल आधार की वजह से पहली तिमाही में सपाट से लेकर मध्यम एक अंक की राजस्व वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है। हालांकि कच्चे माल की कीमतों में लगातार नरमी से तिमाही में मार्जिन में सुधार देखा जा सकता है, लेकिन इस पर ऊंचे विज्ञापन खर्च का दबाव पड़ेगा।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement