facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Urban Company IPO: 10 सितंबर से खुल रहा IPO, प्राइस बैंड ₹103 पर तय; चेक करें डिटेल्स

Advertisement

Urban Company IPO: कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी का टारगेट 1,900 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Last Updated- September 03, 2025 | 4:30 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

Urban Company IPO: ऐप बेस्ड ब्यूटी और होम सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फाइनल कर दिया है। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी का टारगेट 1,900 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ 10 सितंबर को अप्लाई करने के लिए खुलेगा। निवेशक 12 सितंबर तक आईपीओ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। प्राइस बैंड के अपर एंड पर कंपनी का वैल्यूएशन 14,790 करोड़ रुपये आंका गया है।

Urban Company IPO Date

अर्बन कंपनी आईपीओ (Urban Company IPO) 10 से 12 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुली रहेगा। कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 9 सितंबर को एक दिन के लिए खोली जाएगी। गुरुग्राम बेस्ड कंपनी नए शेयर जारी करके 472 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। जबकि मौजूदा निवेशक 1,428 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी घटाने की तैयारी में हैं।

ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जो निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं, उनमें एक्सेल इंडिया और एलेवेशन कैपिटल, बेस्सेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II लिमिटेड, इंटरनेट फंड V प्रा. लि. और VYC11 लिमिटेड शामिल हैं।

Urban Company IPO: फंड का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी की योजना इश्यू के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग नई टेक्नोलॉजी की ग्रोथ और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, अपने ऑफिस के लिए लीज के भुगतान, मार्केटिंग और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Also Read | TATA Power से ऑर्डर के बाद इस Power Sector Stock में आया 4% से ज्यादा का उछाल

Urban Company IPO: लॉट साइज

आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा गया है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व रखा गया है। निवेशक 145 शेयरों के एक लॉट के लिए या 145 के मल्टिपल में बोली लगा सकते हैं।

क्या करती है कंपनी?

अर्बन कंपनी टेक्नोलॉजी बेस्ड ऑनलाइन मार्केटप्लेस ऑपरेट करती है। कंपनी अलग-अलग ब्यूटी श्रेणियों में सर्विसेज और सोल्यूशन प्रोवाइड करती है। भारत के अलावा कंपनी की मौजूदगी संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और सऊदी अरब में भी है। यह प्लेटफ़ॉर्म कंज्यूमर्स को सफाई, पेस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, बढ़ईगिरी, उपकरणों की सर्विसिंग और मरम्मत, पेंटिंग, स्किनकेयर, हेयर ग्रूमिंग और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज आसानी से ऑर्डर करने की सुविधा देता है।

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement