facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Urban Company IPO: शेयर बाजार में अर्बन कंपनी की धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन स्टॉक 62% उछला

Advertisement

Urban Company IPO: अर्बन कंपनी का शेयर 167 रुपये पर बंद हुआ जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 23,987 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Last Updated- September 17, 2025 | 10:33 PM IST
IPO

अर्बन कंपनी के शेयरों ने बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत की और सत्र के अंत में अपने निर्गम मूल्य से 62 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार की समाप्ति की। शेयर 161 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो उसके निर्गम मूल्य 103 रुपये से 56 फीसदी अधिक था। यह 167 रुपये पर बंद हुआ जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 23,987 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी में निवेशकों की दिलचस्पी इसके धमाकेदार आईपीओ से ही जाहिर हो गई थी। 1,900 करोड़ रुपये के इस इश्यू ने खुलने के कुछ ही घंटों में पूरी तरह आवेदन हासिल कर लिया था और उसे 104 गुना ज्यादा बोलियां मिलीं जिससे यह इस साल का सबसे ज्यादा आवेदन हासिल करने वाला आईपीओ बन गया।

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 140.2 गुना, एचएनआई श्रेणी में 74.04 गुना, खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 39.25 गुना और कर्मचारियों के लिए आरक्षित श्रेणी में 36.8 गुना आवेदन मिले। आईपीओ में 472 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए और 1,428 करोड़ रुपये का ओएफएस था।

इस धमाकेदार स्वागत से फिजिक्सवाला, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो की स्वामी), पाइन लैब्स, मीशो और लेंसकार्ट जैसी नई पीढ़ी की स्टार्टअप्स का आत्मविश्वास बढ़ने की उम्मीद है। उधर, श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र के शेयरों में लिस्टिंग के समय 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई जबकि देव एक्सेलरेटर के शेयर 5.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement