facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Urban Company Share: जोरदार लिस्टिंग के बाद शेयर 11% चढ़ा, बेचकर निकल लें या होल्ड करें ?

Advertisement

Urban Company IPO के शेयर बीएसई पर 161 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 103 रुपये की तुलना में 58 रुपये या 56.31% ज्यादा है।

Last Updated- September 17, 2025 | 1:06 PM IST
stock market

Urban Company share price: ऑनलाइन बुकिंग के जरिए डोमेस्टिक हेल्प से जुड़ी सर्विसेज प्रोवाइड करने वाले अर्बन कंपनी (Urban Company) के शेयर बुधवार को बाजार में जोरदार एंट्री के साथ लिस्ट हो गए। अर्बन कंपनी आईपीओ के शेयर बीएसई पर 161 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड 103 रुपये की तुलना में 58 रुपये या 56.31 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर पटेल रिटेल के शेयर 162.25 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 59.25 रुपये या 57.52 प्रतिशत जायदा है।

अर्बन कंपनी को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ को अपने साइज से कई गुंडा ज्यादा बोलियां मिली। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, अर्बन कंपनी के आईपीओ को 109 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ को पेशकश पर रखे गए 10.15 करोड़ शेयरों के मुकाबले 11.06 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (QIBs) ने आईपीओ को सबसे ज्यादा अप्लाई किया। उन्होंने अपने लिए रिजर्व हिस्से को 147.35 गुना अप्लाई किया। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 77.82 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से को 41.5 गुना बुक किया गया।

आईपीओ की लिस्टिंग भी काफी हद तक ग्रे मार्केट की उम्मीदों के अनुरूप रही। दलाल स्ट्रीट पर कंपनी की लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में लगभग 157.5 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: ₹555 तक जा सकता है Apollo Tyres का भाव! टीम इंडिया के नए स्पॉन्सर के स्टॉक में दिखा ब्रेकआउट

Urban Company share: बेचें या होल्ड करें?

स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट में वेल्थ हेड शिवानी न्याती ने निवेशकों को सलाह दी है कि जिन लोगों को अर्बन कंपनी (Urban Company) के शेयर अलॉट हुए हैं, वे लिस्टिंग के बाद थोड़ी बहुत मुनाफावसूली के बारे में सोच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अर्बन कंपनी एक प्रमुख टेक-इनेबल्ड होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म है। यह ब्यूटी और वेलनेस, एप्लायंस रिपेयर, क्लीनिंग और मेंटेनेंस जैसी कई सर्विसेज प्रोवाइड करती है। वित्त वर्ष 2024-25 में अर्बन कंपनी ने 1,144 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि है। इस अवधि में कंपनी ने 240 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत मुनाफावसूली के बाद बचे हुए अर्बन कंपनी के शेयरों को होल्ड किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने 120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।

Urban Company IPO: क्या करती है कंपनी?

अर्बन कंपनी टेक्नोलॉजी बेस्ड ऑनलाइन मार्केटप्लेस ऑपरेट करती है। कंपनी अलग-अलग ब्यूटी श्रेणियों में सर्विसेज और सोल्यूशन प्रोवाइड करती है। भारत के अलावा कंपनी की मौजूदगी संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और सऊदी अरब में भी है। यह प्लेटफ़ॉर्म कंज्यूमर्स को सफाई, पेस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, बढ़ईगिरी, उपकरणों की सर्विसिंग और मरम्मत, पेंटिंग, स्किनकेयर, हेयर ग्रूमिंग और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज आसानी से ऑर्डर करने की सुविधा देता है।

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement