facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज में 4% की रिकॉर्ड तेजी

Advertisement

अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले के बाद तेल अवीव शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निवेशकों का भरोसा बढ़ा, इजरायल की स्थिति मजबूत हुई।

Last Updated- June 22, 2025 | 3:33 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Israel Iran conflict: इजरायल और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच रविवार को तेल अवीव शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले की घोषणा के बाद तेल अवीव स्टॉक एक्सचेंज में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। सुबह कारोबार शुरू होते ही बाजार 1.5 फीसदी ऊपर खुला और नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। तेल अवीव 125 इंडेक्स में 1.5 फीसदी और प्रमुख टीए-35 इंडेक्स में 1.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

पिछले हफ्ते भी इजरायली शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों तक उछाल देखने को मिली थी। इस दौरान बाजार ने तेजी दिखाई थी, क्योंकि इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से बाजार में यह रैली देखने को मिल रही है।

Also Read: Iran-Israel War: ईरान पर हमले के बाद Trump ने दी चेतावनी, कहा- जल्द शांति नहीं आई तो और हमला करेंगे

अमेरिका का ईरान पर बड़ा एक्शन

शनिवार देर रात, 21 जून 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन ठिकानों में फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हमारे सभी विमान ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। फोर्डो पर पूरी ताकत से बम गिराए गए। सभी विमान सुरक्षित वापस लौट रहे हैं। इन हमलों का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करना था।”

अमेरिका का यह कदम इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ उठाया गया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का हिस्सा है। इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग ने क्षेत्रीय स्थिति को और गंभीर कर दिया है। तेल अवीव शेयर बाजार में आई तेजी को निवेशकों की ओर से इस सैन्य कार्रवाई के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस कार्रवाई से इजरायल की रणनीतिक स्थिति मजबूत हुई है, जिसका असर शेयर बाजार पर साफ दिख रहा है।

Advertisement
First Published - June 22, 2025 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement