facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Dividend: वेदांता ने किया FY25 के तीसरे अंतरिम लाभांश का ऐलान, इस तारीख को रहेगा शेयर तभी होगी कमाई

Advertisement

Vedanta Interim Dividend: वेदांता ने बताया कि वेदांता के बोर्ड ने 20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम लाभांश देने को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- September 03, 2024 | 2:50 AM IST
Vedanta Demerger

Vedanta Interim Dividend: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड निवेशकों को मुनाफे पर मुनाफा दे रही है। कंपनी ने आज यानी 2 सितंबर ऐलान किया कि वह वित्त वर्ष 25 (FY25) के लिए तीसरा अंतरिम लाभांश (Vedanta third Interim Dividend) देने जा रही है, जिसके लिए बोर्ड से मंजूरी भी मिल गई है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में वेदांता ने बताया कि वेदांता के बोर्ड ने 20 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम लाभांश देने को मंजूरी दे दी है। निवेशकों को दिया जा रहा 20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड 1 रुपये की फेस वैल्यू पर निर्धारित किया गया है। अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी इस डिविडेंड के लिए कुल 7,821 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इस तारीख तक रहेगा शेयर तभी होगी कमाई

वेदांता के डिविडेंड से कमाई उन्हीं निवेशकों को होगी, जिनके पास कंपनी का शेयर रिकॉर्ड डेट को होगा। वेदांता के तीसरे अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट (Vedanta dividend record date) 10 सितंबर, 2024 है। यानी उन निवेशकों को फायदा होगा, जो T+1 सेटलमेंट साइकल के नियमों से हिसाब से 9 सितंबर यानी सोमवार तक वेदांता के शेयर खरीद चुके होंगे।

वेदांता कर चुकी है दो डिविडेंड का पहले ही ऐलान

वेदांता लिमिटेड ने जुलाई में FY25 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश (Vedanta 2nd interim dividend for FY25) को मंजूरी दी थी। यह डिविडेंड 1 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर निर्धारित किया गया था। दूसरे अंतरिम लाभांश की कुल राशि 1,564 करोड़ रुपये थी।

उससे पहले मई 2024 में, वेदांता लिमिटेड ने 11 रुपये प्रति शेयर के अपने पहले अंतरिम लाभांश (Vedanta 1st interim dividend for FY25) को भी मंजूरी दी। पहले अंतरिम लाभांश की रिकॉर्ड डेट 25 मई, 2024 थी।

बता दें कि वेदांता लिमिटेड में प्रमोटर यानी अनिल अग्रवाल की हिस्सेदारी 56.38% है। इसके अलावा, जून 2024 तक के हिसाब से कंपनी में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 6.72% और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की हिस्सेदारी 12.61% है।

वेदांता के शेयरों का क्या हाल

वेदांता की तरफ से आज तीसरे अंतरिम लाभांश का ऐलान शेयर बाजार के क्लोज होने के बाद हुआ। ऐसे में कल यानी 3 सितंबर को वेदांता के शेयरों में डिविडेंड का शानदार असर देखने को मिल सकता है। आज यानी 2 सितंबर को BSE पर वेदांता के शेयर 1.06% की गिरावट के साथ 463.30 रुपये (Vedanta Share Price) पर क्लोज हुए।

इंट्रा डे ट्रेड के दौरान, वेदांता के शेयर 473.20 के हाई और 461.20 के लो लेवल पर ट्रेड किए थे। शेयरों का ओपनिंग प्राइस 472.80 रुपये था। वेदांता के शेयरों ने एक साल में 91.60% का रिटर्न दिया है, जबकि, 1 महीने में कंपनी के शेयरों में 12% की उछाल आई है। हालांकि, पिछले तीन महीने का डेटा देखा जाए तो इसके शेयर 1.30% ही चढ़े हैं। मौजूदा समय में वेदांता की मार्केट कैपिटलाइजेशन (Vedanta mcap) 1.81 लाख करोड़ रुपये की और फ्री-फ्लोट मार्केट कैप 77,902.36 करोड़ रुपये की है।

कैसी रही वेदांता की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

वेदांता को वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही (Q1FY25) में सालाना आधार पर (YoY) 37% का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ। कंपनी का नेट प्रॉफिट Q1FY25 में 3,606 करोड़ रुपये था जबकि, एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,640 करोड़ रुपये था। Q1FY25 में वेदांता का ऑपरेशन से रेवेन्यू 6% बढ़कर 35,239 करोड़ रुपये हो गया। जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में यह 33,342 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान वेदांता का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) YoY 47% बढ़कर 10,275 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 34% रहा।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement