facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Dividend: साल के अंत में वेदांत का चौथा तोहफा, निवेशकों को दिया 11 रुपये का डिविडेंड, जान लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

18 दिसंबर को BSE पर Vedanta Limited के शेयर 1.34 फीसदी चढ़कर 260.60 के लेवल पर बंद हुए।

Last Updated- December 18, 2023 | 5:00 PM IST
Vedanta

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की खबर है। यह खुशखबरी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांत लिमिटेड के निवेशकों के लिए है क्योंकि कंपनी ने 2023 के चौथे डिविडेंड का ऐलान किया है। वेदांत ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपये की फेस वैल्यू पर 1100 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड देगी।

क्या है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज की फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने 4,089 करोड़ रुपये के डिविडेंड के भुगतान के लिए 27 दिसंबर, 2023 की तारीख को रिकॉर्ड तिथि के लिए निर्धारित किया है।

आज यानी 18 दिसंबर को कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की मीटिंग में दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी गई। इसके तहत कंपनी ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 11 रुपए प्रति शेयर का ऐलान किया। इसका मतलब यह है कि वेदांत लिमिटेड में निवेश करने वाले शेयरहोल्डर्स जितने भी शेयर खरीदे होंगे, उन्हें वेदांत की तरफ से 11 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड मिलेगा।

चढ़े शेयर

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिसंबर को कंपनी द्वारा अंतरिम डिविडेंड घोषित करने के बाद से वेदांत के शेयरों में लगभग 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

18 दिसंबर को BSE पर कंपनी के शेयर 1.34 फीसदी चढ़कर 260.60 के लेवल पर बंद हुए। वहीं, NSE पर भी कंपनी के शेयरों में 3.80 अंकों का उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 1.48 फीसदी उछलकर 261 रुपये पर बंद हुए।

साल का चौथा डिविडेंड

गौरतलब है कि वेदांत लिमिटेड 2023 में शेयरहोल्डर्स को 3 डिविडेंड दे चुकी है। पहला डिविडेंड कंपनी ने 23 जनवरी को दिया था। कंपनी ने प्रति शेयर पर 12.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके बाद 23 मार्च को 20.50 रुपये का डिविडेंड और 18 मई को 18.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था। आज यानी 18 दिसंबर को बोर्ड मीटिंग के बाद साल 2023 के चौथे डिविडेंड का ऐलान किया है।

कैसा रहा सितंबर तिमाही का प्रदर्शन?

वेदांत लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (FY24Q2) में 1,783 करोड़ रुपये का नेट घाटा हुआ था। कंपनी को यह घाटा नई कर दर अपनाने से एकमुश्त भारी खर्चा आने की वजह से देखने को मिला था।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement