facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Q4 results: अनिल अग्रवाल की कंपनी को बड़ा फायदा, मार्च तिमाही में 154% उछला मुनाफा; ₹40,455 करोड़ की हुई कमाई

Advertisement

वेदांत के शेयर चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद करीब 1 प्रतिशत उछल गए। बीएसई पर स्टॉक दोपहर 3 बजे 4 रुपये या 0.96% की बढ़त लेकर 420.35 रुपये प्रति शेयर पर था।

Last Updated- April 30, 2025 | 3:20 PM IST
vedanta demerger

Vedanta Q4 results: अनिल अग्रवाल के मालिकाना हक वाली वेदांत लिमिटेड ने बुधवार (30 अप्रैल) को अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 154% उछलकर 3,483 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,369 करोड़ रुपये था।

वेदांत ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी की बढ़कर 40,455 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 35,509 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 3.4 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में यह 39,115 करोड़ रुपये था।

वेदांत के शेयर चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद करीब एक प्रतिशत उछल गए। बीएसई पर स्टॉक दोपहर 3 बजे 4 रुपये या 0.96% की बढ़त लेकर 420.35 रुपये प्रति शेयर पर था।
इसके अलावा कंपनी का कंसोलिडेट एबिटा बीती तिमाही में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत उछलकर 11,618 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार इसमें 3 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके अलावा एबिटा मार्जिन 35 फीसदी पर स्थिर रहा। यह पिछली 12 तिमाही में रिकॉर्ड हाई लेवल पर है।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement