facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लगातार 11 सेशन से चढ़ रहा ये Metal Stock, 30 अप्रैल का आएगा रिजल्ट; ब्रोकरेज बोले – 16% और अपसाइड का दिख रहा दम

Advertisement

Metal Stock: नुवामा ने मेटल स्टॉक को ‘टॉप पिक्स’ में शामिल करते हुए कहा है कि कंपनी का समेकित ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर लगभग 20% तक बढ़ सकता है।

Last Updated- April 16, 2026 | 3:26 PM IST
Metal Stocks

Metal Stock: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांत लिमिटेड (Vedanta Ltd) के शेयर गुरुवार को लगातार 11वें ट्रेडिंग सेशन में चढ़कर 787.70 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। 30 अप्रैल को आने वाले वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों से पहले ज्यादातर ब्रोकरेज को कंपनी से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। उनका अनुमान है कि अनुकूल कमोडिटी कीमतों और प्रमुख सेगमेंट में लागत में सुधार के चलते कंपनी का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 50–60 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

Vedanta पर टारगेट प्राइस: ₹890

कोटक सिक्योरिटीज ने वेदांत पर ‘BUY‘ की रेटिंग है और स्टॉक पर 890 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 16 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। वेदांत के शेयर बुधवार को बीएसई पर 765.90 रुपये पर बंद हुए।

कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कंपनी का ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर 27 प्रतिशत और सालाना आधार पर 59 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। यह बढ़त एल्युमीनियम, जिंक और सिल्वर सेगमेंट में ऊंची कीमतों और एल्युमिना की लागत में कमी के चलते संभव है। हालांकि, एल्युमीनियम, जिंक और सिल्वर में हेज्ड मात्रा और कोयले की लागत में मामूली बढ़ोतरी इसका कुछ असर कम कर सकती है।

Also Read: Q4 Results: आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के नतीजे, Wipro समेत 10 से ज्यादा कंपनियों पर नजर

कैसे रह सकते है Vedanta के नतीजे?

नुवामा ने वेदांता के शेयरों को अपने ‘टॉप पिक्स’ में शामिल करते हुए कहा है कि कंपनी का समेकित ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, जिसका मुख्य कारण जिंक और एल्युमीनियम की ऊंची कीमतें हैं। एल्युमीनियम सेगमेंट का ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर करीब 21 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जो औसत मिश्रित एल्युमीनियम कीमतों में बढ़ोतरी (लगभग 290 डॉलर प्रति टन) के कारण संभव है। हालांकि, बिजली लागत में बढ़ोतरी इसका कुछ असर कम कर सकती है। एलएमई एल्युमीनियम की कीमत भी तिमाही आधार पर 366 डॉलर प्रति टन बढ़ी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिसर्च रिपोर्ट में नॉन-फेरस सेगमेंट में वेदांता के शेयरों को चुनते हुए कहा गया है कि कंपनी की बिक्री तिमाही आधार पर 4.40 प्रतिशत बढ़ सकती है, जबकि सालाना आधार पर बिक्री में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि रहने की उम्मीद है। इसी तरह, वेदांता का चौथी तिमाही का ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर 7.70 प्रतिशत और सालाना आधार पर 42.60 प्रतिशत बढ़ सकता है।

ब्रोकरेज ने यह भी अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में वेदांता का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 6.10 प्रतिशत और सालाना आधार पर 67.20 प्रतिशत बढ़ सकता है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 16, 2026 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement