facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज PSU Bank Stock बना Motilal Oswal का टॉप पिक, पोर्टफोलियो में करें शामिल; मिल सकता 27% रिटर्न

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में कमाई और बैलेंस शीट में अच्छे रेट से ग्रोथ के चलते SBI बैंक ने हर सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन किया है।

Last Updated- January 15, 2025 | 8:51 PM IST
Stocks to Watch today

Motilal Oswal Top Pick 2025: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को अच्छी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बढ़ा। देसी कंपनियों के तीसरी तिमाही ने नतीजे नरम रहने की आशंका ने भी बाजार की चिंता को बढ़ा दिया है।

बाजार में उतार-चढ़ाव वाले मूड-माहौल के बीच बैंकिंग स्टॉक्स में भी मूवमेंट देखने को मिल रहा है। दिग्गज पीएसयू बैंकिंग स्टॉक एसबीआई (SBI) में बुधवार (15 जनवरी) को मजबूत शुरुआत हुई। रिकॉर्ड हाई से लगभग 18% करेक्शन के बाद एसबीआई खरीदारी के लिए आकर्षक नजर आ रहा है। बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ने एसबीआई को 2025 के टॉप पिक में शामिल किया है।

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में कमाई और बैलेंस शीट में अच्छे रेट से ग्रोथ के चलते SBI बैंक ने हर सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस वजह से बैंकिंग शेयर निवेश के लिहाज मजबूत दिखाई दे रहा है।

SBI : टारगेट प्राइस 950| रेटिंग: BUY| अपसाइड रिटर्न 27%|

मोतीलाल ओसवाल ने बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक एसबीआई को 2025 के टॉप पिक में शामिल करते हुए ‘BUY’ रेटिंग दी है। साथ ही 950 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। एसबीआई बुधवार (15 जनवरी) को 2.85 रुपये या 0.38% बढ़कर 750.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस तरह मौजूदा भाव से यह लॉन्ग टर्म में 27% का शानदार रिटर्न दे सकता है।

स्टॉक की परफॉर्मेंस की बात करें तो एसबीआई पिछले एक महीने में 12% और पिछले छह महीने में 14% से ज्यादा फिसल चुका है। जबकि पिछले एक साल में शेयर ने 17.55% का शानदार रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स इस दौरान 4.39% चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 912 रुपये और 52 वीक लो 600 रुपये है। एसबीआई का मार्केट कैप (Mcap) 6,70,194.34 करोड़ रुपये है।

SBI: ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एसबीआई ने हाल के वर्षों में स्टेबल बिजनेस और रेवेन्यू में वृद्धि के साथ स्ट्रांग परफॉर्म किया है। हाल की तिमाहियों में नेट इंटरेस्ट मार्जिन में कमी आई है। हालांकि, मैनेजमेंट ने आगे चलकर मोटे तौर पर स्थिर मार्जिन के लिए योजना तैयार की है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हेडलाइन एसेट क्वालिटी रेश्यो में लगातार सुधार के साथ एसबीआई की एसेट क्वालिटी हेल्दी बनी हुई है। वहीं, रिस्ट्रक्चर्ड बुक 0.4% लोन पर कंट्रोल में है। हमारा अनुमान है कि क्रेडिट लागत 50बीपी पर कंट्रोल में रहेगी। इससे वित्त वर्ष 24-27 में 12% की CAGR अर्निंग बनी रहेगी।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि एसबीआई लोन ग्रोथ, मार्जिन और मजबूत एसेट क्वालिटी के संबंध में सिस्टेमैटिक दबावों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है। इस आधार पर एसबीआई इस सेक्टर में हमारा पसंदीदा शेयर बना हुआ है। हम 950 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ एसबीआई (SBI) को खरीदने की सलाह देते है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

 

रिलायंस (RIL) के Q3 नतीजों को लेकर क्या कह रहे हैं दुनियाभर के एक्सपर्ट, पढ़ें

 

 

 

 

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement