facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea Share: Q1 में बढ़ा घाटा, फिर भी 9% चढ़ा शेयर; निवेश का सही मौका या रखें दूरी ?

Advertisement

Vodafone Idea Share: कर्ज में फंसी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का 30 जून को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 6,608 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण वित्तीय लागत मे

Last Updated- August 18, 2025 | 11:41 AM IST
Vodafone-idea share price

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में सोमवार (18 अगस्त) को बीएसई पर 9 फीसदी तक चढ़कर 6.68 रुपये प्रति शेयर के इंट्रा-डे ट्रेड हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जून तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आई है। सुबह 11:25 बजे 7.97 फीसदी की बढ़त लेकर 6.64 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Vodafone Idea Share: कैसे रहे Q1 नतीजे

कर्ज में फंसी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का 30 जून को समाप्त तिमाही में कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 6,608 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण वित्तीय लागत में बढ़ोतरी रही। पिछले साल की समान अवधि में उसका घाटा ₹6,426.7 करोड़ था।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ऑपरेशन से उसका रेवेन्यू करीब 5% बढ़कर ₹11,022.5 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह ₹10,508.3 करोड़ था। इसकी मुख्य वजह प्रति ग्राहक औसत आय (ARPU) में वृद्धि रही। पहली तिमाही में कंपनी का ARPU सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹177 हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹154 था।

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक, वोडाफोन आइडिया (VIL) पर बैंकों से लिया गया बकाया कर्ज ₹1,944.5 करोड़ है। वहीं, स्पेक्ट्रम और एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए स्थगित भुगतान दायित्व कुल ₹1,99,140.3 करोड़ है।

यह भी पढ़ें: खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा ये IPO, इस हफ्ते हो रहा ओपन; फटाफट चेक करें डिटेल्स

Vodafone Idea Q1: एनालिस्ट्स की राय

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज (WealthMills Securities) में इक्विटी स्ट्रेटेजी के डायरेक्टर क्रांति बाथिनी का मानना है कि इस तिमाही में वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) के लिए नुकसान की गति में कुछ कमी आई है। लेकिन कंपनी का बिजनेस अभी भी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। बाथिनी के अनुसार, वोडाफोन आईडिया के शेयर उन निवेशकों के लिए अधिक उपयुक्त हैं जिनकी जोखिम उठाने की क्षमता जयदा है या जो सट्टा आधारित ट्रेडिंग करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं में सुधार पर लगातार नजर रखनी चाहिए।

स्वतंत्र मार्केट विश्लेषक अमरेश बालीगा ने Q1 नतीजों के बाद वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) के शेयरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। उनके अनुसार, कंपनी को अभी लंबा सफर तय करना है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब मुनाफे में आएगी और कब तक पुराने घाटों की भरपाई कर पाएगी।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement