facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिड़ला के एंट्री करते ही 7 फीसदी चढ़ गया Vodafone Idea का शेयर

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 6:27 PM IST
vodafone idea

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया का शेयर शुक्रवार को लगभग सात प्रतिशत चढ़ गया। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के कंपनी के निदेशक मंडल में बतौर कार्यकारी निदेशक फिर से शामिल होने से शेयर में तेजी आई।

कुमार मंगलम बिड़ला वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी (non-executive) और गैर-स्वतंत्र (non-independent) भूमिका में बतौर अतिरिक्त निदेशक (additional director) शामिल हुए हैं। इसके बाद, शुक्रवार को BSE में कंपनी का शेयर 6.93 प्रतिशत चढ़कर 6.48 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 9.73 की बढ़त के साथ 6.65 रुपये प्रति शेयर तक पहुंचा था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में यह 6.61 प्रतिशत चढ़कर 6.45 रुपये पर बंद हुआ।

बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के गैर-कार्यकारी चेयरमैन का पद अगस्त 2021 में छोड़ दिया था।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को सूचित किया, ‘कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में कुमार मंगलम बिड़ला को 20 अप्रैल 2023 से अतिरिक्त निदेशक (गैर कार्यकारी एवं गैर-स्वतंत्र) नियुक्त किया है।’

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement