facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WazirX: वजीरएक्स ने रुपये में निकासी की अनुमति दी, इस तारीख से निवेशक निकाल सकेंगे दो-तिहाई रकम

Advertisement

कंपनी ने कहा कि वह सिंगापुर की अदालत में एक याचिका दायर करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस प्लेटफॉर्म को पुनर्गठन के लिए आवश्यक समय मिल सके।

Last Updated- August 23, 2024 | 11:40 PM IST
Year Ender: Crypto journey in the year 2024, popularity of Bitcoin and Altcoin among Indians साल 2024 में क्रिप्टो का सफर, भारतीयों में रही बिटकॉइन और ऑल्टकॉइन की लोकप्रियता

संकटग्रस्त क्रिप्टो प्लेटफॉर्म वजीरएक्स ने आज कहा उसने 26 अगस्त से निवेशकों को रुपये में खाता शेष की दो-तिहाई रकम निकालने की अनुमति देगी। कंपनी ने कहा कि यह निकासी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। निवेशक 26 अगस्त से 8 सितंबर के बीच क्रिप्टो एक्सचेंज द्वारा निर्धारित 66 फीसदी सीमा का करीब आधा हिस्सा निकाल सकेंगे। जबकि उपयोगकर्ता शेष रकम को 9 से 22 सितंबर के बीच निकाल सकेंगे।

कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा, ‘​​​​विवादों और विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही कुछ जांचों के कारण रुपये में 34 फीसदी शेष रकम फिलहाल अटक गई है और निकासी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं है।’

कंपनी ने अपनी निकासी शुल्क को 25 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया है। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने साइबर हमले के बाद टोकन बैलेंस के कारण पैदा हुई देनदारियों को पूरा करने के लिए टोकन परिसंपत्तियां पर्याप्त नहीं थीं। साइबर हमले के कारण 23 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।

कंपनी ने कहा कि वह सिंगापुर की अदालत में एक याचिका दायर करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस प्लेटफॉर्म को पुनर्गठन के लिए आवश्यक समय मिल सके।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement