facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Welspun Enterprises Share: 4,123 करोड़ रुपये के सौदे से शेयरों में जबरदस्त उछाल, 1 साल में दिया 150 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

Advertisement

Welspun enterprises share: वेल्सपन एंटरप्राइजेज के शेयरों की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। पिछले 3 सालों में कंपनी ने निवेशकों को 275.76 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Last Updated- March 01, 2024 | 4:50 PM IST
Welspun

Welspun World की सब्सिडियरी कंपनी वेल्सपन एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Welspun Enterprises Ltd-WEL) को आज बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) की तरफ से 4,123.88 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद इसके शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर की इस कंपनी के शेयर आज इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 6 फीसदी तक उछल गए। कंपनी ने कल यानी 29 फरवरी को 314.70 रुपये पर क्लोज हुए थे, जो कि आज कारोबार में एक समय 343 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गए।

हालांकि, बाद में उछाल में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और इसके शेयर 4.61 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए 329.20 रुपये पर बंद हुए।

1 साल में 150 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर

वेल्सपन एंटरप्राइजेज के शेयरों की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। पिछले 3 सालों में कंपनी ने निवेशकों को 275.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, अगर 1 साल की बात की जाए तो इसके शेयरों में 165.60 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

हालांकि, पिछले 3 महीने में इसके शेयरों में 1.10 फीसदी की गिरावट आई, मगर फिर से इसके शेयरों ने रफ्तार पकड़ ली है।

क्यों चढ़ा Welspun Enterprises का शेयर?

गौरतलब है कि आज कंपनी को BMC ने 4123.88 करोड़ रुपये का ऑर्डर मुंबई के भंडूप कॉम्प्लेक्स में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (water treatment plant) बनाने के लिए दिए हैं। इस ऑर्डर के तहत यह रोजाना 2,000 मिलियन लीटर पानी का का ट्रीटमेंट करेगी और इसे फिल्टर कर BMC को प्रदान करेगी।

4123.88 करोड़ के इस ऑर्डर में 1,880.44 करोड़ रुपये का प्लांट का ऑपरेशन और रखरखाव (O&M) शामिल है। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन और निर्माण 48 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी 15 साल तक O&M की जिम्मेदारी संभालेगी।

कंपनी कई प्रोजेक्ट्स पर कर रही काम

WEL इस समय उत्तर प्रदेश में केंद्र के जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजना (Rural Water Supply Project) सहित कुछ परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जो करीब 2,500 गांवों को कवर करती है। यह मुंबई के धारावी में 418 एमएलडी अपशिष्ट जल उपचार सुविधा (MLD Waste Water Treatment Facility-WwTF) प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement