facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI की कमान कौन संभालेगा? 28 फरवरी को खत्म हो रहा माधबी पुरी बुच का कार्यकाल, सरकार ने मंगाए आवेदन

Advertisement

इस बार सेबी चेयरपर्सन का कार्यकाल 3 साल के बजाय 5 साल का होगा। वित्त मंत्रालय ने इस पद के लिए आवेदन का विस्तृत प्रारूप DEA की वेबसाइट पर वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही है।

Last Updated- January 27, 2025 | 10:34 AM IST
Madhabi Puri Buch
Representational Image

सेबी (Securities and Exchange Board of India) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इसके चलते वित्त मंत्रालय ने इस पद के लिए नए आवेदनों की मांग की है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी तय की गई है। माधबी पुरी बुच ने 1 मार्च 2022 को सेबी की कमान संभाली थी। वह सेबी की चेयरपर्सन बनने वाली पहली महिला, प्राइवेट सेक्टर से आने वाली पहली व्यक्ति और सबसे कम उम्र की प्रमुख हैं। इससे पहले वह अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 तक सेबी की पूर्ण-कालिक सदस्य (Whole-time Member) के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

नए कार्यकाल के लिए 5 साल का कार्यकाल

इस बार सेबी चेयरपर्सन का कार्यकाल तीन साल के बजाय पांच साल का होगा। वित्त मंत्रालय ने इस पद के लिए आवेदन का विस्तृत प्रारूप अपने आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही है।

विवादों और उपलब्धियों से भरा कार्यकाल

माधबी पुरी बुच का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग और कुछ राजनीतिक दलों ने अदाणी समूह की जांच को लेकर उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कांग्रेस पार्टी ने भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हालांकि, बुच और उनके पति ने इन आरोपों का खंडन किया।

इसके अलावा, सेबी कर्मचारियों ने “टॉक्सिक वर्क कल्चर” का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सेबी को मानव संसाधन (HR) से जुड़े मुद्दों पर जारी एक प्रेस रिलीज वापस लेनी पड़ी।

विवादों के बावजूद, बुच के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए। इनमें तेज गति से मामलों का निपटारा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) से अधिक खुलासे की मांग, म्यूचुअल फंड और वैकल्पिक निवेश फंड (AIFs) के लिए व्यवसाय को आसान बनाना और स्टॉक ब्रोकर्स के साथ फ्लोट कम करने जैसे कदम शामिल हैं।

क्या माधबी पुरी बुच का कार्यकाल बढ़ेगा?

अगर 28 फरवरी से पहले सेबी चेयरपर्सन के लिए सही उम्मीदवार नहीं मिला, तो माधबी पुरी बुच का कार्यकाल बढ़ सकता है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस रेस में कई बड़े नौकरशाह शामिल हो सकते हैं। अब सेबी को नया लीडर मिलता है या बुच को कुछ और वक्त के लिए कुर्सी संभालनी पड़ेगी। इस सस्पेंस ने बाजार और प्रशासनिक हलकों में खासी हलचल मचा रखी है।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement