facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 5% टूटा, मुनाफे में 14% वृद्धि के बावजूद क्यों आई गिरावट?

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेशन रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 15% बढ़कर 7,963.55 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- January 30, 2025 | 3:26 PM IST
Adani Ports Q3 Results

Adani Ports Q3 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने गुरुवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2024-25 अवधि में उसका कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 2,520 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,208.41 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही में अदाणी ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 3 फीसदी बढ़कर 2,445 करोड़ रुपये रहा।

अदाणी पोर्ट्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेशन रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 15% बढ़कर 7,963.55 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6,920.10 करोड़ रुपये था।

इस बीच, बीएसई (BSE) पर अदाणी पोर्ट्स के शेयर दोपहर 2:18 बजे 46.85 रुपये या 4.27% गिरकर 1050.40 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

मुनाफा बढ़ने के बावजूद शेयरों में क्यों आई गिरावट?

अदानी पोर्ट्स के शेयरों में नतीजे जारी करने के बाद 6% से ज्यादा की गिरावट आई है। एनालिस्ट्स के ब्लूमबर्ग सर्वे के अनुसार देश की सबसे बड़ी प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर कंपनी अनुमान से चूक गयी है। एनालिस्ट्स ने कंपनी का मुनाफा 2589.4 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था। जबकि यह 2,520 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा भविष्य के ग्रोथ लक्ष्यों को पूरा करने की कंपनी की क्षमता के बारे में चिंता की वजह से निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement