facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्राइमेरी बाजारों से बही इस साल एफपीआई निवेश की हवा

Advertisement

सौभाग्य से देसी संस्थानों ने अपने निवेश से इनकी बिकवाली को झेल लिया है, जिससे शेयर बाजार में तेजी आई है।

Last Updated- December 08, 2024 | 10:30 PM IST
FPI

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) के निवेश में पूरे साल उतार-चढ़ाव होता रहा। साल 2024 के 12 में से पांच महीनों में उन्होंने बिकवाली की है। नवंबर के अंत तक इस साल अब तक एफपीआई निवेशकों ने जमकर बिकवाली की है। मगर हालिया विदेशी निवेश में सुधार से यह साल लगातार दूसरा ऐसा हो सकता है जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने खूब लिवाली की हो।

फिलहाल, इस साल अब तक एफपीआई निवेश 25,444 करोड़ रुपये है। प्राथमिक बाजारों में विदेशी निवेश मुख्य रूप से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO), पात्र संस्थागत प्लेसमेंट (QIB) और राइट्स इश्यू के जरिये रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

प्राथमिक बाजारों में एफपीआई निवेश का पिछला रिकॉर्ड साल 2021 में 78,164 करोड़ रुपये के साथ बना था। इस बीच, ऐसा लगता है द्वितीयक बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक संगठित तरीके से भारत में अपना निवेश कम कर रहे हैं और उन्होंने साल 2018 से भारतीय बाजार से अब तक 54,100 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।

सौभाग्य से देसी संस्थानों ने अपने निवेश से इनकी बिकवाली को झेल लिया है, जिससे शेयर बाजार में तेजी आई है। नतीजतन वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही के अंत तक नैशनल स्टॉक एक्सचेंज की सूचीबद्ध कंपनियों में एफपीआई की हिस्सेदारी गिरकर 12 साल के निचले स्तर 17.38 फीसदी पर आ गई।

Advertisement
First Published - December 8, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement