facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 साल में मिल सकता है 56% तक रिटर्न, Sharekhan ने इन 5 स्टॉक्स में दी BUY की सलाह

Advertisement

बाजार के इस सुधरते मूड में लॉन्ग टर्म का नजरिया बेहतर ​ऑप्शन है। मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने का मौका बन रहा है।

Last Updated- November 25, 2024 | 1:42 PM IST
Stocks To buy
Stock Market

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: मजबूत ग्लोबल और घरेलू सेंटीमेंट्स के दम पर सोमवार (25 नवंबर) को घरेलू बाजार में जबरदस्त रैली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा उछल गया। जबकि, निफ्टी 24,350 के ऊपर निकल गया। PSU बैंक, रियल्टी, ऑयल एंड गैस शेयरों में तगड़ी खरीदारी आई। ने शुरुआती सेशन में बाजार को मजबूती दी। बाजार के इस सुधरते मूड में लॉन्ग टर्म का नजरिया बेहतर ​ऑप्शन है। मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने का मौका बन रहा है।

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने सोमवार के लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आइडिया में मजबूत फंडामेंटल वाले 5 शेयरों को खरीदारी की सलाह दी है। इन शेयरों में अगले 12 महीने से ज्यादा के टाइमफ्रेम के लिए टारगेट दिया है। इन स्टॉक्स में Puravankara, Allcargo Gati, Zydus Wellness, SBI, Protean eGov शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में 56 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Puravankara

ब्रोकरेज ने Puravankara में खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 482 रुपये दिया है। 22 नवंबर 2024 को शेयर 323 पर बंद हुआ था। इस तरह स्टॉक अगले एक साल में करीब 50 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। बीते एक साल में शेयर का 110 फीसदी रिटर्न दिया। सोमवार को शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली। दोपहर 1:15 बजे तक के कारोबार में शेयर करीब 5 फीसदी उछल गया।

Allcargo Gati

Allcargo Gati पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 128 रुपये प्रति शेयर है। 22 नवंबर 2024 को शेयर 91 रुपये पर बंद हुआ था। मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 41 फीसदी की तेजी दिखा सकता है। बीते सालभर में इस स्टॉक में 30 फीसदी का निगेटिव रिटर्न मिला है। दोपहर 1:15 बजे तक के कारोबार में शेयर करीब 2 फीसदी उछल गया।

Zydus Wellness

ब्रोकरेज ने Zydus Wellness पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 3000 रुपये प्रति शेयर है। 22 नवंबर 2024 को शेयर 1916 रुपये पर बंद हुआ था। मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 56 फीसदी की तेजी दिखा सकता है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने 25 फीसदी रिटर्न दिया है। दोपहर 1:15 बजे तक के कारोबार में शेयर करीब 2 फीसदी उछल गया।

SBI

ब्रोकरेज ने SBI पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 975 रुपये प्रति शेयर है। 22 नवंबर 2024 को शेयर 816 रुपये पर बंद हुआ था। मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 20 फीसदी की तेजी दिखा सकता है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने 50 फीसदी रिटर्न दिया है। दोपहर 1:15 बजे तक के कारोबार में शेयर करीब 4 फीसदी उछल गया।

Protean eGov

Protean eGov पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 2510 रुपये प्रति शेयर है। 22 नवंबर 2024 को शेयर 1738 रुपये पर बंद हुआ था। मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 44 फीसदी की तेजी दिखा सकता है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने 52 फीसदी रिटर्न दिया है। दोपहर 1:15 बजे तक के कारोबार में शेयर करीब सपाट रहा।

डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 1:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement