facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन 2 PSU Stocks में मिल सकता है 41 फीसदी तक रिटर्न, ब्रोकरेज की सलाह- खरीद कर रख लें

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने दो सरकारी शेयरों SBI और Coal India को लॉन्ग टर्म के लिए चुना है।

Last Updated- December 19, 2024 | 8:51 AM IST
Stocks to buy today
Stock Market

PSU Stocks to Buy: ग्लोबल और घरेलू सेंटीमेंट्स के चलते भारतीय शेयर बाजारों में भारी उठापटक है। बुधवार (18 दिसंबर) के कारोबार में बाजार लाल निशान में बंद हुए। यह लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन गिरावट रही।  बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने दो सरकारी शेयरों SBI और Coal India को लॉन्ग टर्म के लिए चुना है। ब्रोरकेज का कहना है कि ये PSU Stocks आगे अच्छी तेजी दिखा सकते हैं और निवेशकों को 41 फीसदी तक का अच्छा रिटर्न आ सकता है।

SBI: ₹1,050 का टारगेट

मिराए एसेट शेयरखान ने SBI पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1050 रुपये रखा है। 18 दिसंबर 2024 को स्टॉक 841 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 25 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। बुधवार को शेयर करीब 1.15 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इस साल अबतक यह सरकारी बैंक शेयर 31 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

ब्रोकरेज का कहना है कि एसबीआई को नियर से मीडियम टर्म करीब 15 फीसदी लोन ग्रोथ और 16-18% RoE (रिटर्न ऑन इ​क्विटी) हासिल करने का पूरा भरोसा है। बैंक सेक्टोरल चुनौतियों के मैनेज करने को लेकर अच्छी ​स्थिति में है क्योंकि उसके पास सरप्लस लि​क्विडिटी और करीब 75% पर एलडीआर है। वहीं, अगर ब्याज दरों में कटौती का साइकिल शुरू होता है, तो भी उसके मार्जिन पर कोई खास असर नहीं होगा।

ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक की एसेट क्वॉलिटी अच्छी बनी हुई है और पोर्टफोलियो में अभी भी कोई कमजोर संकेत नहीं दिख रहे हैं। क्रेडिट कॉस्ट धीरे-धीरे नीचे आएगी और इससे यह लॉन्ग टर्म एवरेज से काफी कम होगी। यह स्टॉक अपने FY2025E/FY2026E/FY2027E कोर BV अनुमानों के 1.3x/1.1x/0.9x पर ट्रेड कर रहा है। यह स्टॉक PSU बैंक बास्केट में ब्रोकरेज की टॉप पसंद बना हुआ है।

Coal India: ₹560 तक जाएगा भाव

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कोल इंडिया पर BUY रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 560 रुपये रखा है। 18 दिसंबर 2024 को शेयर 396 पर बंद हुआ ​था। इस तरह, मौजूदा भाव से शेयर आगे करीब 41 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे सकता है। बुधवार को स्टॉक करीब 1.65 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इस साल अबतक शेयर का ​रिटर्न लगभग 4 फीसदी के आसपास है।

ब्रोकरेज का कहना है कि 2025 (अप्रैल-नवंबर) में अबतक, कोल इंडिया ने 492.6 मिलियन टन (YoY 1.5% ग्रोथ) का ऑफटेक और 471 मिलियन टन (YoY 2.4% ग्रोथ) का प्रोडक्शन हासिल किया है। मजबूत मानसून के चलते बिजली की मांग प्रभावित होने के कारण वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रही है। हालांकि, कंपनी में ग्रोथ को लेकर मजबूत संभावनाएं हैं। इसमें पावर डिमांड बढ़ने से वॉल्यूम में बढ़ोतरी और FSA कोयला प्राप्तियों में संभावित ग्रोथ शामिल हैं। FY26/FY27 के EPS अनुमानों के 6.4x/6.1x का आकर्षक वैल्यूएशन है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement