facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अच्छे फंडामेंटल वाले इन 2 स्टॉक्स में बनेगा अच्छा पैसा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीद कर पोर्टफोलियो में रख लें

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) दो कंपनियों महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) और डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dexon Technologies) पर बुलिश बने हुए हैं।

Last Updated- December 04, 2024 | 2:25 PM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Buy: ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेतों के दम पर भारतीय बाजारों में भी बुधवार (4 दिसंबर) को पॉजिटिव शुरुआत हुई। बाजार की रिकवरी में मजबूत फंडामेंटल वाले कई शेयर निवेश के लिए आकर्षक नजर आ रहे हैं। बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने दिग्गज ऑटो शेयर महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटी स्टॉक डिक्सन टेक्नोलॉजीज को लॉन्ग टर्म लिहाज से खरीदने की सलाह दी है। बुधवार को शुरुआती सेशन में डिक्सॉन टेक की हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा सपाट खुला।

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी बिक्री में दम पर निवेशकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, डिक्सन टेक्नोलॉजीज की गूगल, HP और Asus जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी ने सभी का ध्यान खींचा है।

Mahindra & Mahindra : टारगेट प्राइस 3,600| रेटिंग: खरीदें

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर शेयरखान ने ‘BUY’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 3,600 रुपये तय किया है। महिंद्रा का स्टॉक 03 दिसंबर, 2024 को 3026 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से यह स्टॉक करीब 19 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर पिछले एक महीने में 5% से ज्यादा चढ़ चुका है जबकि बीते छह महीने में स्टॉक ने 18% और एक साल में 78% का जोरदार रिटर्न दिया है।

रिपोर्ट में कहा कि महिंद्रा ने सही समय और आकर्षक प्राइस पर अपनी इलेक्ट्रिक कार BE 6e को लॉन्च किया है। इस मॉडल को मार्केट में अच्छे से अपनाया जा रहा है। कंपनी नियर टर्म में पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में आउटपरफॉर्म कर सकती है।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़, ट्रेक्टर सेगमेंट में अग्रणी, फ़ार्म मशीनरी सेगमेंट में ग्रोथ और EV गाड़ियों के मजबूत लाइनअप को देखते हुए महिंद्रा के शेयर को खरीदने की सलाह देते है। इसके लिए टारगेट प्राइस 3600 रुपये रखा गया है।

Dixon Technologies: टारगेट प्राइस 18,800| रेटिंग: खरीदें

शेयरखान ने दूसरे स्टॉक में रूप में डिक्सन टेक्नोलॉजीज को चुना है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का आउटलुक बेहतरीन दिख रहा है। गूगल, HP और Asus जैसी कंपनियों से डील ने डिक्सन को मोबाइल और आईटी हार्डवेयर सेगमेंट में मजबूत स्थिति में स्थापित कर दिया है।

ब्रोकरेज ने 18,800 रुपये टारगेट प्राइस पर डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर को ‘BUY’ रेटिंग दी है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर पिछले एक महीने में यह 20% से ज्यादा चढ़ चुका है। जबकि पिछले एक साल में इसने दोगुना से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने कॉम्पल स्मार्ट डिवाइस इंडिया के साथ Google Pixel स्मार्टफोन के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन का ऐलान किया है। Google Pixel मोटे तौर पर फोन की प्रीमियम श्रेणी में आता है। इसकी कीमत 32K-1.73 लाख रुपये के बीच है। प्रीमियम सेगमेंट में होने की वजह से डॉमेस्टिक बिक्री कम रह सकती है लेकिन रेवेन्यू अच्छा जनरेट होता है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 2:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement