facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का मुनाफा 73% उछला, रेवेन्यू में 202% की जबरदस्त बढ़त

Advertisement

Q3FY26 में क्विक कॉमर्स कारोबार की तेजी से Eternal का नेट प्रॉफिट ₹102 करोड़ पहुंचा, ऑपरेशंस से आय ₹16,315 करोड़ रही

Last Updated- January 21, 2026 | 4:50 PM IST
Zomato
Representational Image

Eternal Q3 Results: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल (Eternal) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी किए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 73 प्रतिशत उछलकर ₹102 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹59 करोड़ था।

तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 202 प्रतिशत उछलकर ₹16,315 करोड़ पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹5,405 करोड़ था। कंपनी के रेवेन्यू में यह तेज बढ़त क्विक कॉमर्स कारोबार में आई मजबूती की वजह से देखने को मिली।

कंपनी ने बताया कि उसकी परफॉर्मेंस में जबरदस्त उछाल मुख्य रूप से उसकी क्विक कॉमर्स इकाई ब्लिंकिट (Blinkit) और B2B सोर्सिंग प्लेटफॉर्म हाइपरप्योर (Hyperpure) के कारण रही। तिमाही के दौरान ब्लिंकिट का नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) सालाना आधार पर 121 प्रतिशत बढ़कर ₹13,300 करोड़ हो गया। फूड डिलीवरी कारोबार में नेट ऑर्डर वैल्यू 16.6 प्रतिशत बढ़कर ₹9,846 करोड़ रही, जबकि गोइंग-आउट सेगमेंट में NOV 19.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹2,587 करोड़ दर्ज किया गया।

दीपिंदर गोयल ने सीईओ पद से इस्तीफा दिया

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि दीपिंदर गोयल ने ईटरनल ग्रुप के डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा। कंपनी के बोर्ड ने उनकी जगह अलबिंदर सिंह धिंडसा को नए सीईओ और की मैनेजेरियल पर्सनल (KMP) के रूप में नियुक्त किया है।

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement