facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy का मूल्यांकन घटने के बाद टूटा Zomato का शेयर, ONDC की वजह से दोनों कंपनियां खतरे में

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 11:25 PM IST
Swiggy Zomato Delivery Partners Strike

जोमैटो (Zomato) का शेयर मंगलवार को 6 फीसदी से ज्यादा टूट गया क्योंकि अमेरिकी फंड मैनेजर इन्वेस्को (Invesko) ने प्रतिस्पर्धी फूड डिलिवरी एग्रीगेटर Swiggy का मूल्यांकन घटाकर आधा कर दिया है।

Zomato का शेयर कारोबार की समाप्ति पर 60.94 रुपये पर बंद हुआ, इस तरह से फूड डिलिवरी का मूल्यांकन 52,281 करोड़ रुपये बैठता है।

स्विगी के मूल्यांकन में कमी ऐसे समय में देखने को मिली है जब कई निवेशक दुनिया भर की तकनीकी कंपनियों के मूल्यांकन का आकलन कर रहे हैं। अभी जोमैटो की ट्रेडिंग उसके इश्यू प्राइस 76 रुपये से 20 फीसदी नीचे हो रही है। बाजार के विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाले समय में इस शेयर पर और दबाव रह सकता है।

Also read: Zomato, Swiggy को ONDC से मिल रही सीधी टक्कर, डिलिवर कर रहा सस्ता खाना

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी. चोकालिंगम ने कहा, नई पीढ़ी की कई कंपनियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट शून्य है। साथ ही लाभ में बढ़े राजस्व का योगदान काफी ज्यादा है। जोमैटो के मामले में ऐसा नहीं है क्योंकि उसका कारोबार श्रम गहनता वाला है।

जोमैटो व स्विगी दोनों ही भारत सरकार की तरफ से बनाए गए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से खतरे का सामना कर रही हैं, जो रेस्टोरेंट को फूड की बिक्री सीधे उपभोक्ताओं को करने की इजाजत देता है। इस तरह से थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर भरोसे की दरकार नहीं पड़ती। विशेषज्ञों ने हालांकि कहा कि फूड डिलिवरी दिग्गजों पर ONDC का कितना बड़ा असर दिखेगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा क्योंकि अभी शुरुआती दिन हैं।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement