facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share price surge: 140 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर

Advertisement

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह ऑर्डर प्रीफैब्रिकेटेड पाइप स्पूल की सप्लाई से जुड़ा है और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

Last Updated- December 11, 2024 | 8:43 PM IST
Stock Market on GST reforms

डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर बुधवार को इंट्राडे ट्रेड में 3.27% बढ़कर 357.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को एक विदेशी ग्राहक से 140 करोड़ रुपये (16.5 मिलियन डॉलर) का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद आई। हालांकि, ग्राहक का नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह ऑर्डर प्रीफैब्रिकेटेड पाइप स्पूल की सप्लाई से जुड़ा है और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

Q2FY25 में शानदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 125% बढ़कर 22.26 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 9.88 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय भी बढ़कर 210 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल 186.16 करोड़ रुपये थी।

शेयर का प्रदर्शन

डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर की कीमत इसके इश्यू प्राइस 203 रुपये से अब तक 76% बढ़ चुकी है।
कंपनी 26 अगस्त 2024 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी और 418.01 करोड़ रुपये जुटाए थे।
यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के हाई 400 रुपये (5 जुलाई 2024) से 10.6% नीचे है, लेकिन 52-हफ्ते के न्यूनतम स्तर 226 रुपये (25 अक्टूबर 2024) से 58.1% ऊपर है।

कंपनी का मार्केट कैप 2,328.56 करोड़ रुपये है। इसके शेयर 17.48 के पी/ई अनुपात पर और 14.10 रुपये प्रति शेयर की आय (EPS) पर ट्रेड कर रहे हैं।

कंपनी के बारे में

डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स तेल और गैस, न्यूक्लियर पावर, केमिकल्स और अन्य प्रोसेस सेक्टर्स के लिए प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और मैन्युफैक्चरिंग जैसी सर्विस ऑफर करती है। कंपनी हाई-प्रेशर पाइपिंग सिस्टम, पाइप स्पूल, इंडस्ट्रियल पाइप फिटिंग्स, प्रेशर वेसल्स, मॉड्यूलर स्किड्स और अन्य कस्टमाइज्ड कंपोनेंट्स का निर्माण और सप्लाई करती है।

आज बाजार बंद होने तक, कंपनी के शेयर 2.16% की तेजी के साथ 354 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 81,526.14 के स्तर पर था।

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement