facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises का शेयर पांच फीसदी से अधिक लाभ में आया, समूह की अन्य कंपनियों के शेयर भी चढ़े

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 12:35 PM IST
Adani Group Share
PTI

अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बुधवार को बढ़त रही। इससे पहले इनमें लगातार दो दिन तक गिरावट आई थी। BSE पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.46 फीसदी चढ़ गया। अदाणी पावर में 4.98 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स (4.70 फीसदी), अदाणी विल्मर (4.22 फीसदी) और अदाणी ग्रीन एनर्जी (4.15 फीसदी) चढ़ा।

NDTV का शेयर 3.73 फीसदी के लाभ में रहा, अदाणी ट्रांसमिशन का 2 फीसदी, अदाणी टोटल गैस (2 फीसदी), अंबुजा सीमेंट्स (1.94 फीसदी) और ACC (1.92 फीसदी) लाभ में रही। अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज को हुआ था, जिसका शेयर सात फीसदी टूट गया था।

अदाणी समूह के मुख्य वित्त अधिकारी जुगशिंदर रॉबी सिंह ने मंगलवार को कहा था कि शेयर बाजार प्रवर्तक के गिरवी रखे शेयर के बारे में आंकड़े तिमाही समाप्त होने के बाद अपडेट करेंगे, उसके बाद चीजें खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी।

उन्होंने मौजूदा आंकड़े के समूह के बयान से मेल नहीं खाने के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए यह बात कही थी। सिंह ने उन रिपोर्ट में ‘जानबूझकर गलत बयान’ देने की बात कही जिसमें कहा गया है कि कंपनी के सात मार्च और 12 मार्च की घोषणा शेयर बाजारों में उपलब्ध सूचना से मेल नहीं खाती।

अदाणी समूह ने 12 मार्च को कहा था कि उसने शेयर गिरवी रखकर लिये गये 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटा दिया है। ये कर्ज प्रवर्तकों के शेयर गिरवी रखकर लिया गया था। उसने कहा था कि कर्ज समयसीमा 31 मार्च, 2023 से पहले लौटाये गये हैं।

हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर बाजारों को दी गई सूचना के अनुसार समूह की कंपनियों… अदाणी पोर्ट्स एंड सेज, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर अब भी वित्तीय संस्थानों के पास गिरवी हैं।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement