facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 फीसदी तक लुढ़का

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 12:01 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया। बीएसई पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1,597.95 रुपये पर कमजोर खुलने के बाद और गिरकर 1,433.60 रुपये पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 9.50 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। बाद में यह 6.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1480.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी विल्मर के शेयर बीएसई पर पांच प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं अदाणी ट्रांसमिशन 10 प्रतिशत नीचे आ गया। दूसरी ओर, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 501.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अदाणी समूह से जुड़ी अन्य कंपनियों…अंबुजा सीमेंट्स में 3.28 प्रतिशत, एसीसी में 0.82 प्रतिशत और एनडीटीवी में 4.98 प्रतिशत की गिरावट आई।

अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट में गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह सभी कानूनों और खुलासा अनिवार्यताओं को पूरा करता रहा है।

 

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement