facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Power और Adani Green के शेयरों ने भरी उड़ान, 8% तक चढ़े शेयर…इस वजह से आया उछाल

Advertisement

सुबह 11:43 बजे अदाणी पावर के शेयर 6.24 प्रतिशत बढ़कर 673.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि अदाणी ग्रीन 6.36 प्रतिशत बढ़कर 1,901.85 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर था।

Last Updated- September 16, 2024 | 12:52 PM IST
Adani Power Share price

Adani Power stock: अदाणी पावर के शेयर सोमवार यानी 16 सितंबर को बड़ा उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे कारोबार में 7.53 प्रतिशत बढ़कर 681.30 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए।

इसी तरह, अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर 7.39 प्रतिशत तक उछलकर 1,920 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

इस वजह से आया अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन में उछाल

अदाणी पावर (Adani Power) और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर की कीमतों में यह उछाल 6600 मेगावाट हाइब्रिड सौर और थर्मल पावर की आपूर्ति के लिए महाराष्ट्र राज्य डिस्कॉम से लेटर ऑफ़ इंटेंट (LoI) हासिल करने के बाद आया है।

अदाणी ग्रुप की दो कंपनियां अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) और अदाणी पावर (Adani Power) ने आज यानी रविवार को ऐलान किया कि वे महाराष्ट्र राज्य डिस्कॉम (MSEDCL) के साथ 6.6 गीगावाट (GW) की संयुक्त बिजली खरीद समझौते (a power purchase agreement/PPA) पर साइन करेंगी।

क्या हुई डील ?

कंपनियों ने अपनी घोषणा में कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ लंबे समय के लिए बिजली खरीद समझौते (PPA) पर हस्ताक्षर करेगी, जो 5 GW (5000 मेगावाट) सौर ऊर्जा (solar energy) की सप्लई के लिए होगा।

इसके अलावा, अदाणी पावर महाराष्ट्र को 1496 मेगावाट (नेट) थर्मल पावर की सप्लाई के लिए एक लॉन्ग-टर्म बिजली आपूर्ति समझौते (PSA) पर हस्ताक्षर करेगी।

सुबह 11:43 बजे अदाणी पावर के शेयर 6.24 प्रतिशत बढ़कर 673.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि अदाणी ग्रीन 6.36 प्रतिशत बढ़कर 1,901.85 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर था। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर 82,918.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement