facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Total Gas के शेयरों को लगे पंख, 37.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग से छह प्रतिशत उछले

Advertisement

BSE पर कंपनी का शेयर 6.02 प्रतिशत बढ़कर 836.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.37 प्रतिशत बढ़कर 854.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया था।

Last Updated- September 23, 2024 | 6:34 PM IST
Adani Group

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड के शेयर में सोमवार को छह प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी को अपने कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक ऋणदाताओं से 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण मिलने के कारण यह तेजी आई।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 6.02 प्रतिशत बढ़कर 836.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.37 प्रतिशत बढ़कर 854.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। एनएसई पर कंपनी का शेयर 5.19 प्रतिशत बढ़कर 829.70 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.40 प्रतिशत बढ़कर 855 रुपये पर पहुंच गया था। बीएसई पर सोमवार को कंपनी के 2.88 लाख शेयरों का और एनएसई पर 61.22 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने शुक्रवार को बताया था कि उसने कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक कर्जदाताओं से 37.5 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण हासिल किया है।

Also read: Voda-Idea के शेयर ने शुरुआती लाभ गंवाया, 4% की बढ़त के साथ बंद

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं के साथ निष्पादित 37.5 करोड़ डॉलर के पहले वित्तपोषण में प्रतिबद्धताओं को बढ़ाने के लिए ऋणसुविधा के साथ 31.5 करोड़ डॉलर की प्रारंभिक प्रतिबद्धता शामिल है।’’

प्रारंभिक वित्तपोषण में पांच अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं ने भाग लिया। इनमें बीएनपी पारिबा, डीबीएस बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 6:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement