facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अंबर एंटरप्राइजेज का शेयर 13 फीसदी तक चढ़ा, दो महीने में सबसे बड़ी तेजी

Advertisement

इस साल जनवरी से अब तक अंबर की बाजार कीमत में 116 फीसदी तक की तेजी आई जबकि इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स में इस अवधि के दौरान 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Last Updated- December 23, 2024 | 9:50 PM IST
Share Market

घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया के शेयर की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी आई और यह सोमवार के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर 6,881.10 रुपये के स्तर पर चला गया जो दो महीने के दौरान भारी कारोबार के बीच एक दिन में सबसे ज्यादा तेजी है।

कंपनी के शेयर अक्टूबर 2023 में 20 फीसदी तक चढ़े थे। उसके बाद से एक दिन के कारोबारी सत्र के दौरान सबसे ज्यादा तेजी सोमवार को दर्ज की गई। अक्टूबर महीने में कंपनी के शेयर ने रिकॉर्ड 7,157.85 रुपये के स्तर को छू लिया था।

इस साल जनवरी से अब तक अंबर की बाजार कीमत में 116 फीसदी तक की तेजी आई जबकि इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स में इस अवधि के दौरान 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान दोपहर करीब सवा 2 बजे तक बेंचमार्क सूचकांक में 0.42 फीसदी की बढ़त की तुलना में कंपनी के शेयरों का कारोबार 11 फीसदी की तेजी के साथ 6,813.60 रुपये के स्तर पर हो रहा था। शेयर में कारोबार की औसत मात्रा लगभग दोगुनी हो गई और दोनों एक्सचेंजों पर 27 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ।

अंबर समूह विविध विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख कारोबारी है। वह तीन प्रमुख कारोबार में है जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक्स (ईएमएस), रेलवे सब-सिस्टम और मोबिलिटी शामिल है।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement