facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नियामकीय चिंता घटने से चढ़े परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों के शेयर

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 10:41 PM IST
Brokerages cut AMCs' price targets after weak Q4

टोटल एक्सपेंस रेशियो (TER) में नियामकीय बदलावों पर रुख स्पष्ट होने से परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (AMC) के शेयरों में पिछले 3-4 कारोबारी सत्रों में तेजी आई है। इन शेयरों में इस उम्मीद से भी तेजी दर्ज की गई है कि इस बदलाव का एएमसी के मुनाफे पर सीमित प्रभाव पड़ेगा।

एचडीएफसी एएमसी का शेयर पिछले चार सत्रों में 20 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा, जबकि निप्पॉन एएमसी में 5 प्रतिशत की तेजी आई। दो अन्य सूचीबद्ध एएमसी यूटीआई और आदित्य बिड़ला सनलाइफ (एबीएसएल) में भी पिछले चार कारोबारी सत्रों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

माना जा रहा था कि नया टीईआर ढांचा बड़ी एएमसी के मुनाफे को नुकसान पहुंचाएगा, क्योंकि इसका मकसद दो मोर्चों पर निवेशकों के लिए खर्च में कमी लाना होगा।

पहला, टीईआर पूरी तरह समावेशी होगा, जिससे एएमसी पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ेगा, जिसमें ट्रेडिंग लागत से लेकर फंड प्रबंधन शुल्क पर जीएसटी तथा एसटीटी शामिल हैं। ये खर्च अब निवेशकों द्वारा चुकाए जाने हैं। अन्य चिंता बड़ी एएमसी के लिए अधिकतम सीमा योग्य टीईआर में कटौती है, खासकर हाइब्रिड योजनाओं के मामले में।

हालांकि एएमसी के पास प्रभाव करने के लिए कुछ विकल्प हैं। एएमसी द्वारा मार्जिन बोझ सहायक इकाइयों पर डाले जाने के संबंध में भी बातचीत हुई है, खासकर म्युचुअल फंड वितरकों पर।

विश्लेषकों और निवेशकों के लिए, मूल्यांकन के संबंध में भी राहत मिली है। टीईआर कटौती, डेट फंडों से कर लाभ समाप्त होने की आशंका के बीच लंबे समय से एएमसी शेयरों पर दबाव बना हुआ था।

विश्लेषकों का मानना है कि ये शेयर अब आकर्षक हो गए हैं, क्योंकि सभी चिंताओं का असर कीमतों में पहले ही दिख चुका था और अब नियामकीय अनिश्चितताएं दूर हो गई हैं।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement