facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरावट के बाद आकर्षक हो गए हैं ऑटो एंसिलियरी फर्मों के शेयर

Advertisement

पिछले महीने में अपोलो टायर्स, एमआरएफ और भारत फोर्ज के शेयर क्रमश: 10 प्रतिशत, 8.4 प्रतिशत और 0.4 प्रतिशत गिरावट का ​शिकार हुए।

Last Updated- April 10, 2024 | 9:31 PM IST
Hyundai Motors Stock

वित्त वर्ष 2024 में बड़ी तेजी के बाद वाहन कलपुर्जा निर्माताओं के शेयर पिछले महीने में 10 प्रतिशत तक नीचे आए। विश्लेषकों का कहना है कि इन शेयरों में यह गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका है, क्योंकि बढ़ती खर्च योग्य आय और भविष्य में ब्याज दर कटौती की संभावना की वजह से वाहन क्षेत्र दीर्घाव​धि नजरिये से मजबूत बना हुआ है।

डीआर चोकसी फिनसर्व के प्रबंध निदेशक देवेन चोकसी का कहना है, ‘एंसिलियरी शेयरों में ताजा कमजोरी ने उनकी कीमतों को आकर्षक बना दिया है। मौजूदा स्तरों पर खरीदारी के लिए यह एक अच्छा अवसर है, क्योंकि वाहन क्षेत्र में संपूर्ण धारणा मजबूत बनी हुई है।’

पिछले महीने में अपोलो टायर्स, एमआरएफ और भारत फोर्ज के शेयर क्रमश: 10 प्रतिशत, 8.4 प्रतिशत और 0.4 प्रतिशत गिरावट का ​शिकार हुए। एसीई इ​क्विटी के आंकड़े से पता चलता है कि तुलनात्मक तौर पर, निफ्टी ऑटो सूचकांक इस अव​धि के दौरान 4.4 प्रतिशत तेजी दर्ज करने में सफल रहा। वित्त वर्ष 2024 में निफ्टी ऑटो इंडेक्स 77 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी-50 में 28 प्रतिशत की तेजी आई।

आनंद राठी इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज में शोध विश्लेषक मुमुक्ष मंडलेशा ने इस गिरावट के लिए मिडकैप और स्मॉलकैप क्षेत्र में कमजोरी को ​जिम्मेदार बताया है। यह एक ऐसा सेगमेंट है जिसमें कई कलपुर्जा निर्माता जुड़े हुए हैं।

तेज रफ्तार

वाहन डीलर एसोसिएशनों के संगठन (फाडा) द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में कुल 2.4 करोड़ वाहन बेचे गए थे, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 2.2 करोड़ था। तुलनात्मक रूप से यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि है। यह वृद्धि मार्च में वा​णि​ज्यिक वाहनों, यात्री वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट के बावजूद दर्ज की गई है।

विश्लेषकों को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भी यह रुझान बरकरार रहने की संभावना है। मार्च 2024 में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत रही।

दोपहिया और तिपहिया सेगमेंटों में 5 प्रतिशत और 17 प्रतिशत बिक्री वृद्धि दर्ज की गई जबकि यात्री वाहनों, ट्रैक्टरों और वा​णि​ज्यिक वाहनों को 3-6 प्रतिशत के बीच गिरावट का सामना करना पड़ा।

विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य में सीवी और ट्रैक्टर बिक्री वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में चुनावी सीजन की वजह से सुस्त रहेगी, लेकिन पूरे वर्ष के आधार पर सीवी और ट्रैक्टर बिक्री में अच्छी तेजी आने के आसार हैं। टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत और 88 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की।

निवेश रणनीति

विश्लेषकों ने निवेशकों को गिरावट पर अच्छी चयन रणनीति के आधार पर खरीदारी करने का सुझाव दिया है, क्योंकि महंगे मूल्यांकन वाले कुछ खास शेयरों में तेजी अब सीमित हो सकती है।

निफ्टी ऑटो मौजूदा समय में 25.9 गुना के पीई मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है, जो उसके पिछले दो वर्ष के औसत 37.14 गुना से नीचे और 22.84 गुना के दो वर्ष के निचले स्तर से थोड़ा ऊपर है।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement