facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक समर्थित निजी बीमा फर्मों के शेयर में आई गिरावट

Advertisement

एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में 5% तक गिरावट; नियामकीय बदलाव को कंपनियों ने अफवाह बताया

Last Updated- November 28, 2024 | 11:12 PM IST
Insurance

बैंक समर्थित निजी जीवन बीमा कंपनियों के शेयर गुरुवार को इस खबर के बाद लुढ़क गए कि बीमा नियामक आईआरडीएआई बीमा कंपनियों के कुल बैंकएश्योरेंस कारोबार में मूल बैंक की हिस्सेदारी 50 फीसदी तक सीमित कर सकता है।

भारतीय स्टेट बैंक समर्थित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने शेयर की कीमतों में 5.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की जबकि एचडीएफसी बैंक समर्थित एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 3.36 फीसदी टूट गया।

इसी तरह मैक्स फाइनैंशियल समर्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 4.02 फीसदी गिर गया। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक समर्थित आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के शेयर भाव में 1.62 फीसदी का इजाफा हुआ।
इस रिपोर्ट के बाद निजी क्षेत्र की अग्रणी बीमा कंपनियों एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने नियामक के इस कदम को लेकर जानकारी होने से इनकार किया।

एक्सचेंज को भेजी सूचना में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने कहा, आईआरडीएआई के साथ हमारी लगातार बातचीत व संपर्क के तहत हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। एचडीएफसी लाइफ ने भी एक्सचेंज को भेजी गई अधिसूचना में कहा कि यह रिपोर्ट कयासबाजी है। कंपनी ने एक्सचेंज को स्पष्ट किया, यह खबर अफवाहों पर आधारित है और हम स्पष्ट तौर पर कहना चाहेंगे कि जिस सूचना का जिक्र किया गया है वह असत्य है। संगठन के तौर पर हमारा मानना है कि ऐसे महत्वपूर्ण मामलों पर नियामकीय बदलाव मोटे तौर पर उद्योग से विस्तार से चर्चा के बाद किया जाता है।

सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरडीएआई बीमा कंपनियों के कारोबार के संकेंद्रण को लेकर चिंतित है, जो बैंकएश्योरेंस पर निर्भर है और अनुमान है कि उनसे कहा गया होगा कि बैंकों के जरिये सृजित होने वाले कारोबार की सीमा 50 फीसदी तक सीमित की जानी चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईआरडीएआई बैंकएश्योरेंस कारोबार में मूल बैंकों की हिस्सेदारी की निगरानी कर रहा है और बीमा कंपनियों को मूल बैंकों पर निर्भरता कम करने के लिए एक आसान रास्ता देने पर विचार किया जा सकता है।
बैंकएश्योरेंस, बैंक व बीमा कंपनियों के बीच साझेदारी है, जो बैंक की शाखाओं के जरिये बीमा उत्पाद बेचने के लिए होता है।

वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में, एसबीआई लाइफ को बैंकएश्योरेंस चैनल से 60 फीसदी कारोबार मिला, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को 29 फीसदी, जबकि एलआईसी को 4 फीसदी कारोबार मिला। मैक्स लाइफ को बैंकएश्योरेंस से 52 फीसदी कारोबार प्राप्त हुआ और एचडीएफसी लाइफ को बैंकएश्योरेंस से 65 फीसदी कारोबार हासिल हुआ।

Advertisement
First Published - November 28, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement