facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी

Advertisement

अदाणी समूह की आठ कंपनियां नुकसान में रहीं, जबकि दो अन्य के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

Last Updated- February 10, 2023 | 7:15 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here
BS

अदाणी समूह (Adani Group) की ज्यादातर कंपनियों के शेयर शुक्रवार को भी नुकसान के साथ बंद हुए। वित्तीय सूचकांक प्रदान करने वाली MSCI ने कहा है कि वह समूह की कंपनियों की कुछ प्रतिभूतियों के ‘फ्री फ्लोट’ के दर्जे में कमी कर रही है। MSCI के इस कदम के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार फीसदी नीचे आया।

बाजार में मिले-जुले रुख के बीच, अदाणी समूह की आठ कंपनियां नुकसान में रहीं, जबकि दो अन्य के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। MSCI के फैसले के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 10 फरवरी को 3.3 फीसदी की गिरावट आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि 24 जनवरी की तुलना में समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब 51 फीसदी नीचे आ चुका है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1,847.35 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 10 फीसदी गिरकर 1,734.60 रुपये पर आ गया था। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,114.31 करोड़ रुपये घटकर 2.10 लाख करोड़ रुपये रह गया।

अदाणी पावर का शेयर 164.30 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह अदाणी ट्रांसमिशन 1,186.15 रुपये, अदाणी ग्रीन एनर्जी 723.90 रुपये और अदाणी टोटल गैस 1,258.25 रुपये पर था। NDTV का शेयर 3.65 फीसदी गिरकर 208.65 रुपये पर और ACC का 1.85 फीसदी गिरकर 1,881 रुपये और अदाणी विल्मर 0.95 फीसदी गिरकर 436.10 रुपये पर बंद हुआ।

हालांकि अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 0.85 फीसदी बढ़त के साथ 361.05 रुपये पर बंद हुआ। जबकि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकानॉमिक जोन का शेयर 0.31 फीसदी बढ़त के साथ 583.85 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 123.52 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 60,682.70 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 7:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement