facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New India Assurance का शेयर 11% लुढ़का, इस वजह से शेयरों में आई गिरावट

Advertisement

BSE पर न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर आज 11.05 प्रतिशत या 32.15 रुपये गिरकर 258.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Last Updated- February 12, 2024 | 2:01 PM IST
Share Market

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (New India Assurance) के शेयरों में सोमवार को 11 प्रतिशत की गिरावट आई। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के मुनाफे में गिरावट की वजह से बीमा कंपनी के शेयरों में यह गिरावट आई है।

BSE पर न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर आज 11.05 प्रतिशत या 32.15 रुपये गिरकर 258.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, NSE पर न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर 11.15 प्रतिशत या 32.45 रुपये की गिरावट के साथ 258.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

इसके अलावा 30 शेयरों वाला बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स दोपहर या मध्य सेशन में 384.01 अंक या 0.54 प्रतिशत फिसलकर 71,211.48 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,660.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4.5% घटा

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (New India Assurance) ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। अंडरराइटिंग घाटे के कारण दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफा 4.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 715 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 749 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि 2023-24 की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 10,630 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,746 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा तिमाही के दौरान ग्रॉस प्रीमियम सितारन बढ़कर 10,665 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 9,243 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement