facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी के शेयर में 4% से ज्यादा का उछाल, Mcap पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

HAL के पास 10 अरब डॉलर से ज्यादा की ऑर्डर बुक है और यूबीएस के अनुसार, कंपनी को वित्त वर्ष 2027-28 तक 60 अरब डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर मिल सकता है।

Last Updated- January 05, 2024 | 11:14 AM IST
hindustan Aeronautics Share price

Hindustan Aeronautics Share price: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर की कीमत शुक्रवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और कंपनी का मार्केट कैप (Mcap) पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। BSE पर HAL के शेयर 4.56 प्रतिशत उछलकर 3,038.60 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

HAL के शेयरों में आज की तेजी यूबीएस की तरफ से ‘खरीदें’ रेटिंग के साथ स्टॉक पर कवरेज शुरू करने के बाद आई है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि कंपनी डिफेन्स सेक्टर की एक विश्वसनीय कंपनी है।

विदेशी ब्रोकरेज ने HAL के शेयर के लिए 3,600 रुपये का लक्ष्य रखा है, जो गुरुवार के बंद भाव से 23.88 प्रतिशत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: बॉन्ड बाजार में उतरी अदाणी पोर्ट्स, जुटाएगी 5 अरब रुपये

HAL के पास 10 अरब डॉलर से ज्यादा की ऑर्डर बुक है और यूबीएस के अनुसार, कंपनी को वित्त वर्ष 2027-28 तक 60 अरब डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर मिल सकता है। बता दें कि इसमें से 16 अरब डॉलर पहले ही मंजूर हो चुका हैं और अगले 5 से 7 सैलून में 40 अरब डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर मिलने की संभावना है।

वित्त वर्ष 2022-23 में HAL’s की ऑर्डर बुक 80,000 करोड़ रुपये थी और यूबीएस को उम्मीद है कि डिफेंस खर्च में वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा पीएसयू अपनी ऑर्डर बुक को तीन गुना बढ़ाकर 2.4 लाख करोड़ रुपये कर देगी।

बाजार में भी उछाल

इसके साथ घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में उछाल दर्ज किया गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह 11:00 बजे 92.68 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 71,940.25 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 35.60 अंक चढ़कर 21,694.20 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: टेक वर्ल्ड के 7 बड़े शेयर लुढ़के, मार्केट वैल्यू 383 अरब डॉलर घटी; Apple को सबसे ज्यादा नुकसान

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement