facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रोकरेज की ‘BUY’ रेटिंग मिलते ही इस होटल कंपनी के शेयरों ने लगाई छलांग!

Advertisement

शैले होटल्स लिमिटेड 1986 में शुरू हुई कंपनी है और यह के. रहेजा कॉर्प का हिस्सा है।

Last Updated- December 12, 2024 | 7:39 PM IST
stock market today

शैले होटल्स लिमिटेड (Chalet Hotels) के शेयरों में 12 दिसंबर 2024 को 6.63% की बढ़त देखने को मिली, जिससे यह ₹989.35 प्रति शेयर के सर्वकालिक हाई पर पहुंच गए। इस तेजी की मुख्य वजह घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज की ओर से दी गई ‘खरीदें’ की रेटिंग और ₹1,191 प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस की सलाह है। यह टार्गेट प्राइस 11 दिसंबर के बंद स्तर ₹927.75 से 28.4% ज्यादा है।

शैले होटल्स लिमिटेड 1986 में शुरू हुई कंपनी है और यह के. रहेजा कॉर्प का हिस्सा है। यह भारत में प्रीमियम होटलों और रिसॉर्ट्स की मालिक और संचालक है। कंपनी वर्तमान में 10 हाई-एंड होटल्स और रिसॉर्ट्स संचालित करती है, जिनमें कुल 3,052 कमरे हैं।

इसके साझेदारों में JW Marriott, The Westin और Novotel जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी लगभग 1,000 अतिरिक्त कमरों को डेवलप कर रही है और अपने कमर्शियल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को 2.4 मिलियन वर्गफुट से बढ़ाकर 3.3 मिलियन वर्गफुट करने की योजना पर काम कर रही है।

Q2FY25 में शैले होटल्स की कुल आय 20% सालाना बढ़कर ₹380 करोड़ हो गई, जबकि EBITDA में भी 20% सालाना वृद्धि के साथ ₹160 करोड़ तक पहुंच गया। हॉस्पिटेलिटी सेक्टर से कंपनी का राजस्व 18% बढ़कर ₹330 करोड़ हो गया, औसत कमरे का किराया ₹10,532 दर्ज हुआ जो सालाना 10% की वृद्धि है।

सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑक्यूपेंसी रेट 74% रहा। इस दौरान कंपनी ने गोवा के वरका बीच पर 11 एकड़ जमीन खरीदी, जहां लगभग 170 अपस्केल कमरों को डेवलप किया जाएगा।

कंपनी के एमडी और सीईओ संजय सेठी ने कहा कि शैले होटल्स की अच्छी ग्रोथ, मजबूत EBITDA मार्जिन और बेहतर ऑपरेशन कंपनी की योजनाओं का नतीजा है। उन्होंने यह भी बताया कि गोवा का नया बीचफ्रंट प्रोजेक्ट अगले तीन साल में इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा।

शैले होटल्स का बाजार मूल्य ₹21,405.92 करोड़ है और यह BSE 500 कैटेगरी में आता है। कंपनी का 52 हफ्तों का सबसे कम शेयर मूल्य ₹622.30 रहा है। गुरुवार दोपहर तक कंपनी के शेयर ₹984.50 पर कारोबार कर रहे थे, जो 6.12% की बढ़त दिखा रहे थे, जबकि BSE सेंसेक्स 0.25% गिरकर 81,318.94 के स्तर पर था।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement