facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Signature Global IPO Listing:कमजोर बाजार में भी हुई दमदार एंट्री, 15 फीसदी का मुनाफा

Advertisement

रीयल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर के शेयरो की लिस्टिंग के लिए पहले 4 अक्टूबर की तारीख तय थी, लेकिन सेबी के नए नियमों के तहत यह तारीख से पहले ही लिस्ट हो गया।

Last Updated- September 27, 2023 | 11:00 AM IST
Shadowfax Technologies IPO

Signature Global IPO Listing: सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में एंट्री हो गई है। रीयल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर के शेयरो की लिस्टिंग के लिए पहले 4 अक्टूबर की तारीख तय थी, लेकिन सेबी के नए नियमों के तहत यह तारीख से पहले ही लिस्ट हो गया।

भाव की बात करें तो निवेशकों को इसके शेयर 385 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। कमजोर बाजार में भी आज बीएसई पर इसकी 445 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 15.58 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला है।

फिलहाल शेयरों पर नजर डालें तो लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी बरकरार है। खबर लिखने तक इसके शेयर 447.15 रुपये के भाव पर हैं यानी कि आईपीओ निवेशक अब 16.14 फीसदी मुनाफे में हैं।

ये भी पढ़ें- JSW Infra IPO: दूसरे दिन 2.13 गुना हुआ सब्सक्राइब, 13.62 करोड़ शेयरों के लिए मिली 29.02 करोड़ बोलियां

कब खुला था आईपीओ
ये आईपीओ 20-22 सितंबर तक खुला था। 730 करोड़ रुपये का आईपीओ ओवरऑल 12.50 गुना भरा था। इश्यू के तह 603 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 13.37 गुना, नॉन- इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 14.24 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 7.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ऑफर फॉर सेल की बात करें तो इसके तहत इंटरनेशनल फाइनेंस ने 127 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है।

कंपनी के बारे में

रीयल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी सिग्नेटर दिल्ली एनसीआर में कारोबर करती है। कंपनी का मेन फोकस मिड-सेगमेंट के घरों पर है। मार्च 2023 के आंकड़ों के हिसाब से यह 27965 आवासीय और कॉमर्शिय यूनिट्स बेच चुकी है।

ये भी पढ़ें- Zaggle IPO Listing: जैगल प्रीपेड की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत

कंपनी की वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2020 में इसे 56.57 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। अगले ही वित्त वर्ष घाटा बढ़कर यह 86.28 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2022 में यह घाटा बढ़कर 115.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि पिछले वित्त वर्ष 2023 में स्थिति थोड़ी सुधरी और शुद्ध घाटा घटकर 63.72 करोड़ रुपये पर आ गया।

 

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement