facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SME खंड में कीमतों में हेराफेरी के संकेत: SEBI

Advertisement

बुच ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि हेराफेरी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) और सामान्य रूप से शेयरों की खरीद-बिक्री, दोनों में है।

Last Updated- March 11, 2024 | 4:59 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने सोमवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक को छोटे और मध्यम उद्यम (SME) खंड में कीमतों में हेराफेरी के संकेत मिल रहे हैं।

बुच ने निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि हेराफेरी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) और सामान्य रूप से शेयरों की खरीद-बिक्री, दोनों में है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर महिला पत्रकारों से कहा, ”हमें (कीमतों में हेराफेरी के) संकेत मिल रहे हैं। हमारे पास इस बारे में पता लगाने की तकनीक है। हम कुछ पैटर्न देख रहे हैं। मैं कहूंगी कि यह अभी शुरुआती चरण में है और बात बहुत आगे नहीं बढ़ी है।”

उन्होंने कहा कि पूंजी बाजार नियामक अभी भी इसके सभी पहलुओं को समझने और आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए सलाहकारों के साथ काम कर रहा है। बुच ने कहा कि अगर उसे कुछ गलत मिला, तो इस पर सार्वजनिक परामर्श जारी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को यह समझने की जरूरत है कि एसएमई खंड मुख्य बोर्ड (बड़ी कंपनियों) से अलग है। एसएमई खंड को नियंत्रित करने वाले नियम, खुलासा मानदंड अलग हैं और इसलिए जोखिम की प्रकृति भी अलग है।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 4:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement