facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्न

Advertisement

तकनीकी संकेत दे रहे हैं चेतावनी, अगले कुछ महीनों में और फिसल सकती हैं चांदी की कीमतें

Last Updated- June 09, 2026 | 1:57 PM IST
Silver

पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त तेजी दिखाने वाली चांदी अब दबाव में नजर आ रही है। ऑल-टाइम हाई से कीमतों में करीब 44 फीसदी की गिरावट आ चुकी है और तकनीकी संकेत बताते हैं कि आने वाले महीनों में इसमें और कमजोरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर भी साबित हो सकती है।

अगले कुछ महीनों में दबाव रह सकता है

कमोडिटी बाजार पर नजर रखने वाली ब्रोकरेज फर्म केडिया एडवाइजरी का मानना है कि फिलहाल चांदी एक करेक्शन फेज में है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन महीनों में कीमतों पर दबाव बना रह सकता है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विश्लेषकों के मुताबिक, चांदी इस समय 62.55 डॉलर के महत्वपूर्ण तकनीकी स्तर के आसपास कारोबार कर रही है। यदि यह स्तर टूटता है तो कीमतें 54 डॉलर से लेकर 48 डॉलर तक फिसल सकती हैं। 48.60 डॉलर का स्तर सबसे मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जहां दोबारा खरीदारी लौट सकती है।

Silver chart

70 डॉलर के पास बढ़ सकती है बिकवाली

रिपोर्ट के अनुसार, 53-54 डॉलर का दायरा चांदी के लिए अहम सपोर्ट क्षेत्र है। वहीं दूसरी ओर 70 डॉलर का स्तर एक मजबूत रुकावट साबित हो सकता है। यदि कीमतें इस स्तर के आसपास पहुंचती हैं तो मुनाफावसूली बढ़ सकती है और तेजी पर ब्रेक लग सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि चांदी में मजबूत तेजी की वापसी तभी मानी जाएगी जब कीमतें 78 डॉलर के ऊपर साप्ताहिक क्लोजिंग देने में सफल हों।

गोल्ड-सिल्वर रेशियो भी दे रहा है संकेत

विश्लेषकों ने गोल्ड-सिल्वर रेशियो का भी हवाला दिया है। नवंबर 2022 में यह रेशियो 107 के करीब था, जो संकेत दे रहा था कि चांदी सोने के मुकाबले काफी सस्ती है। इसके बाद चांदी में तेज उछाल आया और कीमतें 121 डॉलर से ऊपर पहुंच गईं। अब यह रेशियो फिर बढ़कर 63.60 के स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें और बढ़ोतरी संभव है। ऐसी स्थिति में सोने की कीमत करीब 3,500 डॉलर और चांदी की कीमत 48.60 डॉलर के आसपास रह सकती है।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

केडिया एडवाइजरी फिलहाल चांदी पर ‘अंडरवेट’ रुख बनाए हुए है। ब्रोकरेज का मानना है कि यदि कीमतें 70 से 73 डॉलर के दायरे में पहुंचती हैं तो वहां बिकवाली की रणनीति अपनाई जा सकती है। नीचे की ओर 62 डॉलर, 53-54 डॉलर और 48.60 डॉलर के स्तर महत्वपूर्ण लक्ष्य माने जा रहे हैं।

हालांकि निकट अवधि में कमजोरी की आशंका जताई गई है, लेकिन लंबी अवधि को लेकर तस्वीर काफी सकारात्मक बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 2027 से 2029 के बीच शुरू होने वाले अगले बुल रन में चांदी की कीमतें 120 डॉलर से 170 डॉलर तक पहुंच सकती हैं।

यदि ऊपरी लक्ष्य हासिल होता है तो मौजूदा स्तरों से निवेशकों को करीब 150 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। यही वजह है कि अल्पकालिक कमजोरी के बावजूद चांदी को लंबी अवधि के लिए आकर्षक निवेश माना जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - June 9, 2026 | 1:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement