facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIP: दो साल में सबसे कम स्टॉपेज रेश्यो, बने रहेंगे ज्यादा निवेशक

Advertisement

फरवरी में SIP खाते जारी नहीं रखने का मामला कम हुआ, जबकि नियामक ने मिडकैप व स्मॉलकैप में मूल्यांकन की चिंता को रेखांकित किया।

Last Updated- March 24, 2024 | 10:36 PM IST
Insurance policy

पिछले महीने हालांकि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के नए खातों के पंजीकरण में कमी आई, लेकिन शुद्ध रूप से एसआईपी खातों का जुड़ाव जनवरी के मुकाबले ज्यादा रहा।

शुद्ध रूप से खातों का जुड़ाव एसआईपी के सुधरे हुए स्टॉपेज रेश्यो (42 फीसदी) की पृष्ठभूमि में हुआ, जो नवंबर 2021 के बाद सबसे कम है। एसआईपी स्टॉपेज रेश्यो बंद कराए गए या परिपक्व हो चुके एसआईपी खातों की संख्या नए खातों के जुड़ाव के प्रतिशत के तौर पर होता है।

एसआईपी क्लोजर रेश्यो का कम होना बेहतर होता है क्योंकि यह एसआईपी के ज्यादा निवेशकों के बने रहने का संकेतक है। पिछले कुछ महीनों में यह अनुपात नरम हुआ है, जो पिछले 11 महीनों में 50 फीसदी से ऊपर टिका हुआ था।

फरवरी में एसआईपी खाते जारी नहीं रखने का मामला कम हुआ, जबकि नियामक ने मिडकैप व स्मॉलकैप में मूल्यांकन की चिंता को रेखांकित किया।

म्युचुअल फंड योजनाएं इन सेगमेंटों में निवेश करती है, जिसमें पिछले साल सबसे ज्यादा निवेशक मांग देखी गई है। हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि इस महीने यह अनुपात कैसा रहता है क्योंकि उतारचढ़ाव में काफी इजाफा हुआ है।

इक्विटी बाजार में तेजी के दम पर एसआईपी पंजीकरण में 2023-24 के दौरान सतत वृद्धि देखी गई है। पिछले दो महीनों में निवेशकों ने करीब 50 लाख एसआईपी खातों का पंजीकरण कराया है। पिछले साल की समान अवधि में यह पंजीकरण महज 20 लाख था। हालांकि एसआईपी खाते जारी नहीं रखने के मामले ने भी तेज गति पकड़ी है। फरवरी में 21 लाख खाते रोके गए, जो फरवरी 2023 में 14 लाख थे।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement